Skip to main content

सफाई कार्य में ठेका प्रथा समाप्त की जाए-गेजा राम वाल्मिीकि

हरिद्वार। सेंट्रल वाल्मिीकि सभा(इंडिया) के पंजाब से आए डेलीगेटस की कनखल स्थित वाल्मिीकि आश्रम में आयोजित बैठक के दौरान सफाई कार्य से ठेका प्रथा समाप्त करने, वाल्मिीकि समाज के युवाओं शिक्षा व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की गयी। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारियों ने आश्रम के महंत मानदास महाराज का जन्मोत्सव मनाया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। बैठक को संबोधित करते हुए पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन गेजा राम वाल्मिीकि ने कहा कि अच्छे दिन लाने समेत अनेक लोकलुभावन वादे कर सत्ता में आयी मोदी सरकार की नीतियों के चलते गरीब मजदूर वर्ग का जीवन बेहद कठिन हो गया है। महंगाई आसमान छू रही है। रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं। ऐसे में ठेका प्रथा के तहत बेहद मामूली वेतन पर कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कार्य में लागू ठेका प्रथा समाप्त कर सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। साथ ही वाल्मिीकि समाज के बच्चों की शिक्षा व युवाओं को रोजगार के लिए विशेष नीति बनायी जाए। गेजा राम वाल्मिीकि ने कहा कि पंजाब सरकार ने सफाई कर्मचारी वर्ग के हित में कई कदम उठाए है। जिनसे सफाई कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार आया है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अमरेंद्रसिंह के नेतृत्व में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत हासिल कर पंजाब में दोबारा सरकार बनाएगी। वाल्मिीकि आश्रम के महंत मानदास को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि देश भर में भगवान महर्षि वाल्मिीकि की शिक्षाओं व उपदेशों का प्रचार कर समाज का मार्गदर्शन कर रहे महंत मानदास एक विद्वान संत हैं। वाल्मिीकि आश्रम को सेवा केंद्र के रूप में स्थापित करने में उनका अमूल्य योगदान है। शरणजीत सिंह चढ्ढा ने कहा कि वाल्मिीकि आश्रम में प्रतिवर्ष होने वाली बैठक में विदेशों से भी सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल होते हैं। लेकिन विश्वव्यापारी महामारी कोविड के चलते लगातार दो वर्षो से सूक्ष्म रूप से बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन-जन के आराध्य भगवान महर्षि वाल्मिीकि की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को समाज कल्याण में योगदान देना चाहिए। महंत मानदास महाराज ने कहा कि सेंट्रल वाल्मिीकि सभा का समाज के उत्थान में विशेष योगदान है। समाज के हितों के लिए संघर्ष करने के साथ सभा पूरी दुनिया में भगवान वाल्मिीकि की शिक्षाओं का प्रचार प्रसार भी कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मिीकि की कृपा से जल्द ही पूरी दुनिया से कोरोना महामारी समाप्त होगी। जनजीवन सामान्य होगा और समाज में खुशहाली आएगी। जिसके के लिए सभा के प्रतिनिधि साधुवाद के पात्र हैं। इस अवसर पर सतीश कुमार मल्होत्रा, राजेश घारू, प्रकाशचंद, गमी कल्याण, बालकृष्ण, दर्शन मैण, बलवंत सिंह बिट्टू, अमरजीत सिंह गिल, हरविंदर वालिया, अमरजीत अटारी, दिलबाघ सिंह हुसैनपुरा, जतिन्दर सिंह चणों आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।