Skip to main content

बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,बाढ़ की स्थिति को लेकर पूरी तरह से सर्तक-सतपाल महाराज

 सिंचाई मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैयारियों को लेकर किया हवाई सर्वेक्षण

हरिद्वार। प्रदेश में मानसून की दस्तक से पूर्व ही तैयारियों को पुख्ता करने के लिए प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सह जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को जनपद के संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई एवं स्थलीय सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होने सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ सुरक्षा हेतु किये गये गए कार्यों का निरीक्षण किया। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को हरिद्वार जनपद के संभावित बाढ़ प्रभावित ग्राम कांगडी, ग्राम बिशनपुर-कुंडी तटबंध, ग्राम भोगपुर-बालावाली तटबंध एवं बालावाली खानपुर तटबंध का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ-साथ बालावाली-खानपुर तटबंध का स्थलीय निरीक्षण भी किया। सिंचाई मंत्री श्री महाराज ने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हम पूरी तरीके से सजग हैं। पूरे उत्तराखंड के अंदर जगह-जगह मॉनिटरिंग कमेटी बना दी गई है। श्री महाराज ने कहा कि भोगपुर से बालावाली तटबंध की सुरक्षा हेतु नाबार्ड मद के अंतर्गत 02 संख्या स्परों के निर्माण की योजना जिसकी लागत 231. 38 लाख, बालावाली से खानपुर तटबंध में नाबार्ड मद से 568.06 लाख की बाढ़ सुरक्षा योजना गतिमान है। इसके तहत 100 मीटर लंबाई के 4 स्पर तथा तटबंध की स्ट्रेन्थिनिंग आदि का कार्य 80 प्रतिशत तक पूर्ण किया जा चुका है। जबकि शेष कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण कर दिया जाएगा। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि बालावाली से खानपुर तटबंध के पुनर्निर्माण की एक वृहद योजना जिसकी लागत 11512.18 लाख है, स्वीकृति हेतु जी.एफ.सी.सी. पटना को प्रेषित की गई है, जिसकी स्वीकृति हेतु कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व निर्मित बन्धों की तात्कालिक सुरक्षा हेतु वायरक्रेट स्पर एवं चैनेलाईजेशन हेतु भोगपुर से बालावाली तटबंध की सुरक्षा के लिए 01 संख्या, बालावाली से खानपुर तटबंध की सुरक्षा हेतु 07 संख्या, खानपुर मार्जिनल बंध की सुरक्षा हेतु 02 संख्या, बिशनपुर कुण्डी बंध की सुरक्षा हेतु 05 संख्या, कांगड़ी में बाढ़ सुरक्षा हेतु 02 संख्या, गाजीवाली में 03 संख्या एवं सोलानी बंधे की सुरक्षा हेतु 03 संख्या सहित कुल 23 संख्या प्राक्कलन जिसकी लागत 301.69 लाख है गठित कर स्वीकृति की कार्यवाही हेतु उच्च स्तर को प्रेषित की गई है। सिंचाई मंत्री ने बताया कि इसके अतिरिक्त आपदा न्यूनीकरण के अंतर्गत गाजीवाली में 03 संख्या, कांगड़ी में 01 संख्या, सजनपुर पीली में 01 संख्या तथा बसोचन्दपुर गैण्डीखाता में कृष्णायन गौशाला की बाढ़ से सुरक्षा हेतु 01 संख्या कुल 6 संख्या जिसकी प्राक्कलन लागत 52.12 लाख है उसके लिए जिला स्तरीय आपदा न्यूनीकरण हेतु गठित समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है जिस पर कि शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कराए जाएंगे। श्री महाराज ने कहा कि मानसून के समय संवेदनशील स्थलों पर तात्कालिक बचाव हेतु वायरक्रेट एवं ई. सी बैग में रेत भरकर पर्याप्त मात्रा में  व्यवस्था की गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण के दौरान विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता जयपाल सिंह, अधिशासी अभियंता डीके सिंह, अधीक्षण अभियंता एन.के. सिंह, लक्सर के एसडीएम शैलेंद्र नेगी और भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।