Skip to main content

रामकृष्ण मिशन हाॅस्पिटल को भेंट की आॅक्सीजन मशीन

 

हरिद्वार। श्री चेतन ज्योति आश्रम एवं युवा भारत साधु समाज ने रामकृष्ण मिशन हाॅस्पिटल को आॅक्सीजन मशीन भेंट की। श्री चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानन्द महाराज, युवा भारत साधु समाज के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद गिरी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत शिवानंद, महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री आदि ने रामकृष्ण मिशन हाॅस्पिटल के संचालक स्वामी नित्यशुद्धानंद को आॅक्सीजन मशीन भेंट की। श्री चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानन्द महाराज ने कहा कि विश्वव्यापी महामारी कोरोना को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में युद्धस्तर से सुविधाएं अर्जित की जाएं। संत समाज के अलावा सामाजिक संगठन भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण मिशन कोरोना काल में अनुकरणीय योगदान करता चला आ रहा है। अस्पताल में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों का उपचार किया जाता है। निस्वार्थ सेवाभाव से किए कार्य अवश्य ही फलदायी होते हैं। स्वामी आनंद गिरी महाराज ने कहा कि राज्य सरकार अपने स्तर से स्वास्थ्य सेवाओं में मदद पहुंचा रही है। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि स्वास्थ्य सेवाओं की पूर्ति को पूरा किया जाए। रामकृष्ण मिशन अस्पताल के संचालक नित्यशुद्धानंद महाराज सेवा के कार्यो के लिए जाने जाते हैं। उनके द्वारा अनेकों जरूरतमंदों की सेवा भी की जा रही है। स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि रामकृष्ण मिशन अस्पताल अर्से से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को उत्कृष्ट सेवाएं देता चला आ रहा है। स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज ने कहा कि अस्पताल में प्रत्येक वर्ग के लोग इलाज के लिए आते हैं। मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना ही अस्पताल का उद्देश्य है। कोरोना काल में मरीजों की सेवा के लिए अस्पताल में विशेष व्यवस्थाएं की गयी हैं। इस अवसर पर महंत शिवानंद, संत जगजीत सिंह, महंत कामेश्वर पुरी, स्वामी हरिहरानंद, महंत दिनेश दास, महंत राजेंद्र दास, महंत श्रवण मुनि, महंत सुमित दास, महंत रामजी दास, महंत सुतीक्षण मुनि, स्वामी कृष्णानंद, स्वामी अनंतानंद, महंत सूरज दास आदि संतजन मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।