हरिद्वार। नगर निगम की ओर ज्वालापुर वाल्मीकि बस्ती से शिवालिक नगर तक रोड चैड़ीकरण के लिए नगर निगम और राजस्व विभाग की ओर से निशान लगाने के बाद लोगों ने खुद ही अपने दुकान-मकान तोड़ने शुरू कर दिए। जबकि इस मामले में मेयर के साथ कांग्रेसियों की डीएम से अतिक्रमण के नाम पर लोगों के साथ अन्याय करने की शिकायत के बाद टीम दोबारा ज्वालापुर पैमाइश करने पहुंची। जौनपुर वाल्मीकि बस्ती में पिछले कुछ दिन पहले रोड चैड़ीकरण के लिए मकान-दुकानों पर लाल निशान लगाए गए थे। नोटिस भी जारी किए गए। इसके बाद कुछ लोगों का आरोप था कि कई दशकों से रह रहे लोगों के मकान दुकानों पर गलत तरीके से बिना मानकों के निशान लगा दिए गए। इस मामले में सोमवार को मेयर के साथ युवा कांग्रेस के रवि बहादुर, श्रमिक नेता राजबीर चैहान समेत कई लोग जिलाधिकारी से मिले थे। गलत पैमाइश कर लोगों के साथ नाइंसाफी करने की शिकायत की थी। जिसके बाद मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त महेंद्र सिंह यादव, राजस्व विभाग से पटवारी नरेंद्र काम्बोज व कानून गो के साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ज्वालापुर वाल्मीकि बस्ती में दोबारा पैमाइश करने के लिए पहुंचे। लेकिन यहां पता चला कि लोगों ने खुद ही अपने मकान दुकान तोड़ने शुरू कर दिए हैं। इसके बाद पैमाइश नहीं हो पाई। वही संबंधित विभाग से सहायक नगर आयुक्त ने जानकारी ली। जिस पर उन्होंने बताया कि जहां तक नाले के निर्माण में अतिक्रमण बाधा बनेगा तो उसे हटाया जाएगा। नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने बताया कि पैमाइश से सम्बंधित शिकायत के संबंध में वाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर में टीम को भेजा गया है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment