हरिद्वार। समाजसेवी व भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग कोरोना काल में लगातार जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा करने में अपनी मदद दे रहे हैं। लाॅकडाउन एवं कोरोना क्रफ्यू के चलते आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के सामने परिवार को चलाने की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। डा.विशाल गर्ग ऐसे लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने में भरपूर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उनके द्वारा लगातार जरूरतमंदों को आटा, दाल, चावल आदि वितरित कर मदद की जा रही है। साथ ही कोरोना संक्रमण के प्रति भी आमजन को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। विशाल गर्ग ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। मजदूर वर्ग रोजी रोटी से परेशान है। सभ्रांत नागरिकों को आगे आकर जरूरतमंदों की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। विशाल गर्ग ने कहा कि लगातार मलिन बस्तियों, कालोनियों में राशन किट वितरित की जा रही है। इंदिरा बस्ती, निर्मला छावनी, ज्वालापुर टेंपो यूनियन एवं लाल मंदिर कोयला डिपो में गरीब असहाय लोगों को खद्व सामग्री वितरित की गयी। लगातार कोरोना पीड़ितों की भी मदद की जा रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा एवं धीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि समाज सेवा से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा निर्देशों का पालन सभी को करना चाहिए। निस्वार्थ सेवा भाव से ही सामाजिक कार्यो में योगदान देना चाहिए। राशन वितरित करने में अविनेश कौशिक, रविन्द्र कुमार, धीरेंद्र गुप्ता, सतेंद्र चैधरी आदि ने सहयोग किया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment