Skip to main content

चुनौतियों का सामना करते हुए पत्रकारिता करना पत्रकारों का धर्म- श्रीमहंत रविन्द्र पुरी

 एनयूजे की जनपद इकाई का शपथ ग्रहण में नये पदाधिकारियों ने ली शपथ

हरिद्वार। विषम परिस्थितियों में चुनौतियों का सामना करते हुए पत्रकारिता करना पत्रकारों का धर्म है। कोरोना काल में भी पत्रकारो ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया है। जिसमें एनयूजे आई के पत्रकारों का भी अहम योगदान है। उक्त विचार श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने एनयूजे आई हरिद्वार इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में व्यक्त किये। नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट इंडिया की हरिद्वार इकाई का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को प्रेस क्लब सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी एवं विशिष्ट अतिथि प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने नव निर्वाचित अध्यक्ष जयपाल सिंह एवं महासचिव विकास चैहान के साथ संगठन महासचिव प्रशांत शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एनयूजे आई के प्रांतीय संरक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा ने उपाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर जोशी, महावीर नेगी, निशा शर्मा, सचिव पद पर आनंद गोस्वामी, प्रतिभा वर्मा, रजत चैहान, कोषाध्यक्ष अश्विनी विश्नोई, प्रचार सचिव गणेश कुमार वैद्य और समारोह सचिव सुनील मिश्रा को शपथ दिलाई। कार्यकारिणी सदस्यों में अमित कुमार शर्मा, अश्विनी अरोड़ा, मुकेश वर्मा, विकास झा, विवेक शर्मा, अहसान अंसारी, गुरप्रीत सिंह कालरा, रामेश्वर शर्मा, मंजू नेगी, रूपेश शर्मा, सुनील कुमार, शिवकुमार शर्मा को संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया ने शपथ दिलाई। इसके साथ प्रदेश कार्यकारिणी में चुने जाने पर अश्विनी अरोड़ा, और राव रियासत पुण्डीर को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने कहा कि एनयूजे आई संगठन सदैव पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ता आया हैं। देश और समाज की आवाज की उठाने वाले पत्रकारों की आवाज यह संगठन ही उठाता चला आ रहा है। संस्था के संरक्षक ब्रह्दत्त शर्मा ने कहा कि एनयूजे सदैव पत्रकारों के हितों के लिए संकल्पबद्व है। वर्तमान में भी पत्रकारों के समाचार पत्रों की सूचीबद्वता को लेकर सीएम, डीजी से मुलाकात कर समाधान कराने का प्रयास चल रहा है। प्रदेश महासचिव सुशील कुमार त्यागी ने कहा कि संगठन की ओर से पत्रकारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने प्रयास किया जा रहा है। संस्था के मार्गदर्शक पीएस चैहान, प्रदेश उपाध्यक्ष काशीराम सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, डा.शिवा अग्रवाल एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ गोस्वामी व महामंत्री राजकुमार सहित अन्य सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अतिथियों को शाॅल व माला पहनाकर एवं स्मर्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुद्वित अग्रवाल, डा.विशाल गर्ग, राधेश्याम विद्याकुल, सन्तोष कुमार, समाजसेवी आशीष जैन, गौरव चक्रपाणी, बालकिशन शास्त्री, श्रवण झा, त्रिलोक चन्द्र भटट, ठाकुर शैलेन्द्र सिंह, विजय शर्मा, पुरूषोत्तम शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजुद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया एंव संचालन निवर्तमान अध्यक्ष अमित शर्मा ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।