हरिद्वार। सुभाष घाट स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर हुई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मायापुर की बैठक में महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल की संस्तुति पर कार्यकारणी का विस्तार करते हुए सतेंद्र बिष्ट, नीलम शर्मा, आशीष भारद्वाज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रदीप अग्रवाल एवं महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पण्डे ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियो को शुभकामनाये देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान जनता का रूझान कांग्रेस की और बढ़ रहा है। सभी कार्यकर्ता जन सरोकारो से जुड़े मुद्दो को मजबूती से उठाएं और जनता को सरकार की सच्चाई से अवगत कराएं। मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार कोरोना को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम रही है। सरकार की गलत नीतियों के चलते निरंतर बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी से आम जनता व युवा वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान चलाएं। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा और कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर पार्टी की नीतियों का प्रचार किया जाएगा। बैठक में पूर्व पार्षद अमन गर्ग, याज्ञिक वर्मा, हरेराम, ओम प्रकाश, नितिन शर्मा, शुभम जोशी,आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment