Skip to main content

ल्गातार बढ़ती महॅगाई से महिलाएं भाजपा सरकार से नाराज-श्रीमती अनिता शर्मा

 

हरिद्वार। कृष्णानगर स्थित मेयर कैंप कार्यालय पर 35 महिलाओं ने मेयर अनिता शर्मा की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ली। मेयर प्रतिनिधि सुमित भाटिया, संगम शर्मा के नेतृत्व में मेयर अनिता शर्मा ने महिलाओं को फूल माला पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी। कांग्रेस में शामिल हुई का स्वागत करते हुए मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार में महिलाएं बहुत नाराज हैं। खाद्य तेल सहित तमाम चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। महिलाओं के लिए रसोई चलाना तक मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के हित साधने में लगी भाजपा सरकार में गरीबों की उपेक्षा की जा रही है। महिलाओं के हित कांग्रेस में ही सुरक्षित हैं। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र व उत्तराखण्ड की सरकार शुरूआती से ही कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में विफल साबित हुई है। पर्याप्त समय मिलने के बावजूद सरकार को महामारी को संभालने में पूरी तरह नाकाम रही है। महामारी के चलते गरीबों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान जनता का रूझान कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है। मेयर प्रतिनिधि सुमित भाटिया व संगम शर्मा ने कहा कि समाज के सभी वर्गो के हित कांग्रेस में ही सुरक्षित हैं। भाजपा सरकारों के झूठे वादों से जनता आजिज आ चुकी है। बदलाव के लिए तैयार बैठी प्रदेश की जनता 2022 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए काम करेगी। विशाल राठौर व अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनसमस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल रही है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के चलते गरीब के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना तक मुश्किल हो रहा है। मेयर प्रतिनिधि वसीम सलमानी व नीतू बिष्ट ने कहा कि डबल इंजन सरकार में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होने हुई ललिता तनेजा ने कहा कि मेयर अनिता शर्मा द्वारा प्रत्येक वार्ड में स्वयं जाकर नालों की सफाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, फाॅगिंग आदि कार्य कराए जा रहे हैं। मेयर की कार्यशैली से प्रभावित होकर ही उन्होंने व अन्य महिलाओं ने कांगे्रस में शामिल होने का निर्णय लिया। कांग्रेस की सदस्यता लेने वाली महिलाओं में वीरवती, लीला देवी, सतलेश, सीतमवती, मुन्नी देवी, शिवानी, भगवान दई, फुलवती, रिंकी, सोनी, प्रभावती, सविता, मुनेश, रानी, रुक्मणि, तारा, नीलम, सुदेश, रघवीरी, द्रोपदी, रेशमा, कुंता, अमरो, शिमला, सुशीला, ममता, आरती, राधा, वंदना, रश्मि, स्वाति, सुषमा, सुमन आदि शामिल हैं। इस अवसर पर दिनेश वालिया, मनोज जाटव, जगदीप असवाल, सतेंद्र वशिष्ठ, नकुल माहेश्वरी, देवेश गौतम, अविनाश गुप्ता, कामेश्वर यादव, सतेंद्र वशिष्ठ, शंकर खन्ना, रमेश कुमार, संदीप, अमित रस्तोगी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।