Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जिला समन्वयक का स्वागत


 हरिद्वार। फेरूपुरा डिग्री कालेज विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला समन्वयक मनोज त्रिवेदी का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन जगपाल सिंह सैनी व बैठक की अध्यक्षता साधुराम चैहान एवं संचालन धर्मेन्द्र चैहान ने किया। जिला समन्वयक को फूलमाला पहनाकर व शाॅल ओढ़ाकर जगपाल सिंह सैनी ने स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक मनोज त्रिवेदी ने कहा कि पंचायत चुनाव निकट है। कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराएं। केंद्र एवं राज्य की गलत नीतियों के चलते देश की जनता तंगहाल है। बढ़ती महंगाई के कारण लोगों का जीन मुहाल हो गया है। लगातार पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। खाद्य पदार्थो में बेहताशा मूल्य वृद्धि की जा रही है। केंद्र सरकार की नीतियां पूंजीपतियों को संरक्षण देने का काम कर रही हैं। मनोज त्रिवेदी ने कहा कि देश का किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। लेकिन मोदी सरकार हठधर्मिता दिखाते हुए किसानों की जायज मांगों का भी संज्ञान तक नहीं ले रही है। आगामी विधानसभा में देश की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी हुई है। जगपाल सिंह सैनी ने कहा कि ग्रामीण व शहरों की समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों को राज्य से मिलने वाली योजनाओं का लाभ भी नही मिल पाता है। किसान आर्थिक रूप से परेशान है। किसानों की सुध नहीं ली जा रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र की जनविरोधी नीतियों से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को अवगत कराना चाहिए। संगठित होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत प्रदान करें। जगपाल सिंह सैनी ने कहा कि ग्रहणियां बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। मजदूर श्रमिक दो जून की रोटी नहीं कमा पा रहे हैं। मोदी सरकार मात्र आश्वासन देकर देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। पंचायत चुनाव में निश्चित तौर पर कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में युवा कार्यकर्ता निर्णायक भूमिका निभा रहा है। लगातार प्रदेश सरकार की विफलताओं को उजागर करने का काम युवा कार्यकर्ता करता चला आ रहा है। साधुराम चैहान व धर्मेन्द्र चैहान ने कहा कि फेरूपुरा क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण करने में कांग्रेसी कार्यकर्ता निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। जिला समन्वयक मनोज त्रिवेदी के समक्ष फेरूपुरा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दो से अवगत कराया। इस दौरान तबरेज आलम, गुलशन अंसारी, राजबीर सिंह सैनी, पूर्व प्रधान गालिब, नसीम अंसारी, चरण सिंह चैहान, धर्मेन्द्र प्रधान, सुरेंद्र कुमार सैनी, साधुराम चैहान, एडवोकेट हनीफ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...