Skip to main content

यूपी के मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर गंगाजी का दुग्धाभिषेक,किया गया वृक्षारोपण

हरिद्वार। विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज व अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कोशिक के नेतृत्व में गोविंद घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर बधाई देते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाया जा सकता है। योगी आदित्यनाथ हिंदुओं के हित में कार्य कर रहे हैं जोकि प्रशंसनीय है। प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस को पूरा देश स्वाभिमान के दिवस के रूप में बना रहा है। जन्म दिवस पर पूरे सप्ताह धार्मिक व सामाजिक कार्य आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन में धर्म ध्वजा रोहण, दीपदान, गंगा आरती तथा वृक्षारोपण के कार्यक्रम के साथ बैठक का भी आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में हिंदू हितों में किए जा रहे कार्य बेहद प्रशंसनीय व गौरव का विषय हैं। कोरोना काल में एक कुशल प्रशासक की भूमिका निभाते हुए जिस प्रकार योगी आदित्यनाथ ने यूपी को संभाला है। उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। सभी को उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए हिंदू हितों के लिए कार्य करना चाहिए। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भगवान भोलेनाथ ,गंगा मैया योगी आदित्यनाथ को दीर्घायु प्रदान करें। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ हिंदू हित में कार्य करने वाले देश के एकमात्र मुख्यमंत्री हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण के लिए पेड़ पौधे अति महत्वपूर्ण है। विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष रवि कांत शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर गौ माता की सेवा, संतों का सम्मान आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। डा. विशाल गर्ग ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत बड़, पीपल, नीम जैसे छायादार पौधे लगाए गए हैं। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला अध्यक्ष रविकान्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री दीपक भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा आशीष शर्मा, जिला महामंत्री अमित कौशिक, संजय बंसल, सुनील शर्मा, रीना कश्यप, बिंदिया गोस्वामी, कविता पाल, अरविंद सैनी, विजय गर्ग, राजेश शर्मा, शिव गुप्ता, राजेंद्र सिंह, राजेश खुराना, सूरज प्रकाश गुप्ता, आशु झा, अश्वनी धीमान, कमल अग्रवाल, शशिकांत शर्मा, अल्पेश पटेल, सीपी शर्मा, हरिसिंह शेखावत, डा.प्रमोद कपूर, राजेश श्रीवास्तव, अमित शर्मा, आशीष गौड़, रोहताश कुमार, जयप्रकाश, रवि मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।