हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिरला पुल पर रेलिंग में रस्सी से लटका एक युवक का शव मिला है। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एसएसआई नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि सोमवार सुबह कुछ लोगों ने युवक का शव बिरला पुल पर रस्सी से लटका देखा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रस्सी से शव को नीचे उतरवाया और आसपास के लोगों से शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस मान रही है कि युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस को इस तरह कोई सुबूत नहीं मिल सका है। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। एसएसआई नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि युवक के शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक भिक्षा मांगता था।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment