Skip to main content

प्रदेश व्यापार मण्डल की जिला कार्यकारिणी भंग

 

हरिद्वार। कमल मिश्रा-प्रदेश व्यापार मण्डल की अतिमहत्वपूर्ण बैठक गुरूवार को सुभाष घाट पर आहुत की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा की पदाधिकारियों की निष्क्रियता के चलते हरिद्वार जिले की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। बाकी सभी इकाइयाँ बहाल रहेगी और एक साल पहले दूसरे व्यापार मण्डल के तीन चार लोगो के साथ जो हमारे गठबंधन हुआ था वो भी आज समाप्त कर दिया है। हमारा व्यापार मण्डल तीन साल से प्रदेश स्तर पर कार्य कर रहा था और अब आगे भी हम लोग व्यापारी हितो के लिए खुद ही संघर्ष करेंगे। चैधरी ने कहा की अलग होने का कारण ये है की इन लोगो ने कोरोना काल मे प्रदेश व्यापार मण्डल के किसी आन्दोलन मे भाग नही लिया। संयुक्त मोर्चा के धरना हो,काले झंडे दुकान पर लगाने का कार्यक्रम हो,नंगे पाँव यात्रा हो या कुम्भ की माँग खारिज होने के बाद भी प्रशासन की बैठक मे जाना हो केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ को चमकाने के लिए और अपने राजनीतिक आकाओ को खुश करने के लिए व्यापार मण्डल के पदो का दुरूप्रयोग करते रहना मात्र ही इनका काम है। हम अपने व्यापार मण्डल को राजनीति का अड्डा नही बनने देंगे। ये पिछले पच्चीस सालो के यही करते आ रहे है हमसे ये वादा करके की हम व्यापारी हितो मे आप के साथ कार्य करेंगे। जो लोग जुड़े थे पर बिलकुल निष्क्रिय लोग है नेताओ के दरबारो से संचालित होते है और आन्दोलन करने से डरते है। कहा कि बाकी सभी इकाइयाँ हमारे साथ है। पुरे प्रदेश मे बचे जिलो मे जल्दी ही इकाइयाँ घोषित कर व्यापारीयो की आवाज बुलन्द की जाएगी। बैठक में अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष सुदिश श्रोत्रिय,महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट,महानगर महामंत्री सुमित अरोरा,कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण शर्मा,शहर अध्यक्ष कनखल जतीन हांडा,अध्यक्ष सुभाष घाट आदेश मारवाड़ी,अध्यक्ष हर की पैड़ी सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट व महामंत्री रिक्की अरोड़ा उपस्तिथ रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।