हरिद्वार। नवोदय नगर धार्मिक स्थल प्रकरण में कांग्रेस नेताओं ने जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान मदरसा दारूल उलुम रशीदिया के प्रबंधक व मौलाना आरिफ व हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि कुछ लोग अनावश्यक रूप से विवाद बनाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिशें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा परिवार को डराया धमकाया गया। एकत्र होकर नारेबाजी की गयी। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिस धार्मिक स्थल को लेकर विवाद बनाया जा रहा है। शुक्रवार के दिन कुछ असामाजिक तत्वो ने धार्मिक स्थल पर एकत्र होकर नारेबाजी की। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। बिजली, पानी की आपूर्ति भी बाधित कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि सौहार्द व एकता की मिसाल धर्मनगरी के लोग देते चले आ रहे हैं। अनावश्यक रूप से विवाद उत्पन्न कर कुछ लोग अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। सभी धर्म समुदाय शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी भाईचारे के साथ रहते चले आ रहे हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व राजनीतिक संरक्षण के चलते इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हाजी इरफान अंसारी व अनीस खान ने कहा कि प्रशासन के आला अधिकारियों को हस्तक्षेप कर पूरे मामले की गहनता से जांच करनी चाहिए। असामाजिक तत्वों की मांग पर तालाबंदी करना समझ से परे है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाए। जो माहौल को खराब करने की कोशिशें कर रहे हैं। इस दौरान मेयर अनिता शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी, एडवोकेट सज्जाद अहमद, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, सुनील कुमार, पार्षद सुहेल अख्तर, दिलशाद मंसूरी, नवेज अंसारी, जाफिर अंसारी, पार्षद जफर अब्बासी, जमशेद खान, नसीम, गुलाम हुसैन आदि ने भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment