Skip to main content

रोड़वेज रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रमेंद्र पण्डित कार्यकारिणी सहित भाजपा में शामिल

हरिद्वार। रविवार को संपन्न हुए रोड़वेज रिक्शा यूनियन के चुनाव में प्रमेंद्र पंडित यूनियन के अध्यक्ष चुने गए। रोड़वेज स्थित यूनियन के कार्यालय पर बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में रमेशचंद उपाध्यक्ष, मंजीज त्रिवेदी सचिव, ब्रजमोहन कोषाध्यक्ष, सतीश अग्रवाल संगठन मंत्री चुने गए। जबकि सुभाष पासवान, किशनलाल, मनोज कुमार, अनिल, संजय, अशोक शर्मा, कल्लू, सीताराम, राजू, अशोक कुमार कालू हसन, सतपाल, अमर, राकेश, योगेंद्र, सोनू, मुन्नालाल, रामवतार व फुरकान सदस्य मनोनीत किए गए। चुनाव संपन्न होने के बाद अध्यक्ष प्रमेंद्र पंडित के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कार्यालय पहुंचे जहां यूनियन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का मदन कौशिक ने स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रमेंद्र पंडित के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों व सदस्यांे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मदन कौशिक ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में रिक्शा चालकों का अहम योगदान है। यूनियन को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के साथ समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। भाजपा नेता प्रदीप त्यागी ने कहा कि हरिद्वार में होने वाले स्नान पर्वो व अन्य अवसरों पर रिक्शा यूनियन की और से पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिया जाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हमेशा ही यूनियन का सहयोग किया है। प्रमेंद्र पंडित के नेतृत्व में रिक्शा यूनियन सेवा व सहयोग की मिसाल कायम करेगी। रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष चुने गए प्रमेंद्र पंडित ने कहा कि यूनियन को हमेशा ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का पूर्ण सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। धर्मनगरी में होने वाले धार्मिक आयोजनों में यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाने में रिक्शा चालक निर्णायक भूमिका निभाते हैं। कोरोना काल में रिक्शा चालकों ने प्रशासन का पूरा सहयोग किया। उन्होंने कहा कि रिक्शा चालकों के स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर का आयोजन कराया जाएगा और सभी चालकों को परिचय पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर पार्षद विनीत जौली, लक्की वर्मा, नवीन तेश्वर, रवि शर्मा, हैरी राठौर, कपिल विश्नोई, राजू मनोचा, सचिन त्यागी, पारूल, धर्मेन्द्र, गजेंद्र आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।