Skip to main content

महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पम्प के समीप किया प्रदर्शन

 हरिद्वार। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम व आसमान छू रही महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चैहान के नेतृत्व में रेलवे रोड़ स्थित सहगल पेट्रोल पंप के समीप धरना प्रदर्शन कर रोष जताया। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आयी मोदी सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल डीजल सहित तमाम चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। सरसों के तेल के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं। पूंजीपतियों के हित साधने में जुटी सरकार को आम आदमी की परेशानियों से कोई मतलब नहीं रह गया है। महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि लगातार बढ़ रही महिलाओं के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। जनता से अच्छे दिन लाने का वादा कर सत्ता में आए पीएम मोदी के राज में सरसों के तेल सहित तमाम खाद्य पदार्थो के दाम बढ़ने से गरीब मजदूर वर्ग, मध्यम वर्ग के सामने परिवार के लिए भोजन जुटाना तक मुश्किल हो रहा है। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चैहान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम आदमी का जीवन बेहद कष्टदायक हो गया है। पेट्रोल व डीजल पर भारी भरकम टैक्स लगाए जाने से दाम निरंतर बढ़ रहे हैं। सरकार जनता को लूट कर पूंजीपतियों का खजाना भर रही है। प्रदेश महासचिव शशि झा व सचिव नलिनी दीक्षित ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते रसोई गैस सिलेंडर भी आम जनता की पहुँच से दूर होता जा रहा है। 350 रु में मिलने वाला रसोई गैस सिलेंडर अब 850 रूपए में मिल रहा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बीना कपूर व पुष्पा जोशी ने कहा कि सरकार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढ़ाए गए दाम तत्काल वापस ले जिससे जनता को राहत मिल सके। प्रदर्शन करने वालो में लता जोशी, सुमन अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, ग्रेस कश्यप, सरिता शर्मा, मनजीत कौर, नीलम, रीता शर्मा, रितु गुप्ता, गीता जैन, प्रतिमा शर्मा, गीता जैन, शाहजहाँ, मुमताज, संजीत, आशा कोरी, रानी, हेमलता कोरी, प्रेमवती आदि कार्यकर्ता शामिल रही।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।