Skip to main content

यूथ कांग्रेस ने कोरोना से जान गंवाने वाले पांच सौ मृतकों की अस्थियां की विसर्जित

 

हरिद्वार। कोरोना से संक्रमित होने के बाद जान गंवाने वाले दिल्ली के ऐसे लोगों जिनकी अस्थियां किन्हीं कारणों से परिजन विसृजित नहीं कर पाए थे। युवा कांग्रेस ने दिल्ली के विभिन्न शमशान घाटों से ऐसे पांच सौ मृतकों की अस्थियां एकत्र शुक्रवार को हरिद्वार लाकर पूर्ण वैदिक विधि विधान से गंगा में विसर्जित की। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के निर्देश पर हरिद्वार लाए गए अस्थि कलशों को यूथ कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवि बहादुर के नेतृत्व में हरकी पैड़ी स्थित अस्थि प्रवाह घाट पर पूरे विधि विधान से गंगा में प्रवाहित कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर रवि बहादुर ने कहा कि युवा कांग्रेस राजनीति के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार अन्य प्रदेशों से भी लावारिस अस्थियां एकत्र की जाएंगी। रवि बहादुर ने कहा कि हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद गंगा में अस्थियां विसर्जित करने पर ही मृत आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। दिल्ली युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव व दिव्यांश गिरिधर ने कहा युवा कांग्रेस अभियान चलाकर दिल्ली के समस्त शमशान घाटों से लावारिस अस्थियां एकत्र कर रही है। जो लोग अपने परिजनों की अस्थियां हरिद्वार नही ला सकते उनकी भी मदद की जा रही है। पीसीसी सदस्य अनिल भास्कर और राजबीर सिंह चैहान ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण कोरोना से लाखो लोगों की मृत्यु हुई है। कई लोगों की अस्थियां आज भी लावारिस हालत में शमशान घाट पर पड़ी है। युवा कांग्रेस ने लावारिस हालत में पड़ी कोरोना मृतकों की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने का बीड़ा उठाया है, जो कि बेहद सराहनीय कार्य है। विकास चंद्रा, कैश खुराना ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से ही युवा कांग्रेस लोगो की मदद कर रही है। महामारी समाप्त होने तक जरूरतमंद लोगों की हरसंभवल मदद की जाएगी। प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा और सोनू हसन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा कांग्रेस इस मुश्किल घड़ी में बढ़चढ कर लोगों की सहायता कर रही है। इस अवसर पर करूंन पासवान, विनीत प्रसाद बंटू, गौतम नौटियाल, तुषार कपिल, रजत जैन, आकाश भाटी, शुभम जोशी, विनीश डबराल, मनीष, आलोक चैधरी, जगदीप असवाल, अनुराग वर्मा, महरूफ सलमानी, सुमित, संजीव नेताम आदि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।