Skip to main content

योग सप्ताह के पांचवें दिन व्याधियों की चिकित्सा हेतु यज्ञ चिकित्सा को लाभकारी बताया


 हरिद्वार। सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित योग सप्ताह के पांचवें दिन भी ज्ञान-गंगा प्रवाहित होती रही। कार्यक्रम संयोजक स्वामी परमार्थदेव ने विद्वान् वक्ताओं का परिचय कराते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। परिचर्चा का प्रारम्भ योग विभाग के सहायक प्राध्यापक डाॅ. संजय सिंह के व्याख्यान से हुआ। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के संदर्भ में प्रसन्नता को प्राप्त करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। वैदिक गुरुकुलम् के संन्यासी स्वामी यज्ञदेव ने यज्ञ की लाइव प्रस्तुति के साथ कोरोना सहित विभिन्न जीवाणुओं-विषाणुओं से उत्पन्न होने वाली व्याधियों की चिकित्सा हेतु यज्ञ चिकित्सा को लाभकारी बताया। संगोष्ठी में आहार-से आरोग्य विषय पर बोलते हुए पतंजलि विश्वविद्यालय की कुलसचिव डाॅ. प्रवीण पुनिया ने आरोग्य के तीन उपस्तम्भ-आहार, निद्रा, ब्रह्मचर्य की चर्चा की तथा प्रतिभागियों को हितभुक, मितभुक एवं ऋतभुक आहार लेने हेतु प्रेरित किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य डाॅ. सत्यप्रकाश पाठक ने वैदिक परिप्रेक्ष्य में योग चिकित्सा विज्ञान के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (सेवानिवृत्त) एवं पतंजलि विश्वविद्यालय के परीक्षा नियन्त्रक वी.सी. पाण्डेय ने प्रशासन में योग एवं अध्यात्म की उपयोगिता को गीता, रामायण, वेद के सूत्रों का संदर्भ देते हुए समझाया तथा समाज सेवा हेतु युवाओं को प्रेरित किया। पंचम दिवस की परिचर्चा को जर्मन यज्ञ एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वैज्ञानिक प्रो. अलरिच बर्क ने संबोधित करते हुए अग्निहोत्र एवं योग को जीवन का मूल आधार बताया तथा वेबिनार से जुड़े हुए प्रतिभागियों को नियमित रूप से संक्षिप्त यज्ञ करने की प्रेरणा दी। जीव विज्ञान विभाग के सह. प्राध्यापक डाॅ. विनय ने कोविड-19 के पश्चात् उत्पन्न हुए विकारों के लिए योग एवं आयुर्वेद की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पतंजलि गुरुकुलम् एवं वैदिक गुरुकुलम् के विद्यार्थियों एवं ब्रह्मचारियों ने योग एवं मलखम्भ का आश्चर्यजनक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन योग विभाग की सहायक आचार्या डाॅ. आरती यादव ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।