हरिद्वार। भारत भर में वर्ष में प्रति व्यक्ति मात्र 28 वृक्ष हैं जबकि अन्य देशों में लगभग 130 प्रति व्यक्ति हैं। स्वच्छ पर्यावरण के लिए यह जागरूकता आवश्यक है कि प्रत्येक बड़े और बच्चे वृक्ष लगाएं धरती बचाएं स्वच्छ जल स्रोतों को बचाएं भूमिगत जल को स्वच्छ रखें। अपनी नदियों और पहाड़ों का संरक्षण करें। पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेवा पार्क सिडकुल में आज वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी उद्योगों के प्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण किया एवं अपने विचार रखे। पर्यावरण दिवस के मौके पर बहुत से उद्योगों में इस विषय पर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किय किया। सेवा सिडकुल की तरफ से अध्यक्ष हिमेश कपूर महासचिव विकास गर्ग, सुयस वालिया, मनोज मिश्रा, मुकुल चंद्र पवन शर्मा, महिंद्र आहूजा, आईसी शर्मा, राजन चैहान ,वरुण चंडोक, रवि मिश्रा के साथ विप्रो से अरविंद चैहान, मिलिन्द्र मार्केण्डर्य,आकृति चैहान, हिमानी महिंद्रा से अजय वर्मा, कैप्टन दीपक ने प्रतिभाग किया।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment