Skip to main content

कांग्रेस के धरना स्थल का भाजपा कार्यकत्र्ताओ ने किया गंगाजल से शुद्विकरण


 हरिद्वार। कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को सुभाष घाट हर की पौड़ी पर किए गए उपवास स्थल का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गंगाजल छिड़क कर शुद्धिकरण किया और ब्राह्मणों के द्वारा मंत्र उच्चारण भी कराया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चैहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के उपवास रूपी नाटक की निंदा की गयी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि इस देश में जो लोग लोकतंत्र के विशुद्ध रूप से हत्यारे हैं उनको यह अधिकार किसने दिया कि वह विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हर की पौड़ी पर आकर उपवास करें और अपने भ्रष्टाचार को छुपाने का नाटक करें। देश को कई वर्षों तक बर्बाद करने वाले यह लोग और भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आज हमें सुचिता का पाठ पढ़ा रहे है।ं आज उन्हें अपने इस उपवास के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कांग्रेस के दूषित मानसिकता वाले प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी लोगों ने बड़ी संख्या में आकर के इस स्थान को अपवित्र करने का कार्य किया है। एक ओर पूरा देश कोरोना से लड़ाई लड़ रहा था और वही कांग्रेस पार्टी जनता से लड़ाई कर रही थी और धरने और प्रदर्शन में मस्त थी। भाजपा के कार्यकर्ता जहां सेवा ही संगठन के माध्यम से रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहे थे, वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता धरने प्रदर्शन में व्यस्त थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा की देश मे आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को आज उन परिवारों के परिजनों से माफी मांगनी चाहिए थी और उपवास करना चाहिए था जो लोग आपातकाल में जेल में डाल दिए गए थे। इस दौरान जिला महामंत्री आदेश सैनी तरुण नय्यर चन्द्रकान्त पांडेय लव शर्मा सुशील रावत तेलूराम प्रधान प्रदीप पाल मयंक गुप्ता अनिमेष कुमार गौरव भारद्वाज विकल राठी आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।