हरिद्वार। रामानंद इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज के चेयरमैन एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज और आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम् सिंह ने पौधारोपण किया। इस दौरान एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को आगे आकर कार्य करना होगा। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पर्यावरण में हो रहे बदलाव और उसको पहुंचने वाले नुकसान की वजह से हर साल तापमान और प्रदूषण बढ़ रहा है। तेजी से बढ़ता तापमान और प्रदूषण इंसानों के साथ-साथ पृथ्वी पर रह रहे सभी जीवों के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। दूषित पर्यावरण की वजह से सांस और हृदय से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। बढ़ती बीमारियों की वजह से जिंदगी मुश्किल होती जा रही है। इसलिए पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है। क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम् सिंह ने कहा कि शहर-गांव को हरा-भरा करके, पेड़ लगाकर, जगह-जगह बगीचे बनाकर और गंगा, नदियों की सफाई करके पारिस्थितिक तंत्र की बहाली की जा सकती है। रामानंद इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट के डायरेक्टर वैभव शर्मा ने कहा कि स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण के लिए काम करना चाहिए। सभी को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़, पौधे लगाकर उनकी देखरेख का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर मनुज उनियाल, आरए शर्मा, मयंक गुप्ता, सूरज राजपूत, सचिन विश्नोई, नवीन धीमान, अंकित कर्णवाल आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment