Skip to main content

धर्मेन्द्र बने अध्यक्ष सुनील पाल नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट के महासचिव

हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया की हरिद्वार जिला इकाई के सोमवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में प्रैस क्लब के पूर्व महासचिव वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र चैधरी को जिलाध्यक्ष तथा सुनील पाल को जिला महामंत्री चुना गया। शेष कार्यकारिणी चुनने का अधिकार दोनों पदाधिकारियों को दिया गया। इस दौरान यूनियन की ओर से पत्रकार हितों के लिए संघर्ष करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया। सदस्यों द्वारा दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रेस क्लब सभागार में सोमवार को संपन्न हुई जिला कार्यकारिणी की आमसभा में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष गुलशन नैयर ने अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र चैधरी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र हर्ष ने अनुमोदित किया। पूरे सदन में सर्वसम्मति से उस पर मोहर लगा दी। इसके साथ ही राष्ट्रीय सचिव सुनील दत्त पांडे ने महासचिव पद के लिए सुनील पाल के नाम का प्रस्ताव रखा सर्वसम्मति से उन्हें भी महासचिव चुन लिया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव सुनील दत्त पांडे ने यूनियन के इतिहास के बारे में बताया। प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र हर्ष ने कहा कि एनयूजे पत्रकारों का देश में सबसे बड़ा संगठन है। उन्होंने यूनियन की ओर से किए गए संघर्षों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हरिद्वार प्रेस क्लब के संचालन में यूनियन की महत्वपूर्ण भूमिका भी बताई। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गुलशन नैयर ने कहा कि सभी की सहभागिता से ही यूनियन मजबूती से चल सकती है। उन्होंने निवर्तमान हो रहे जिलाध्यक्ष बालकृष्ण शास्त्री और जिला महामंत्री संजीव शर्मा को बेहतर कार्यकाल के लिए बधाई दी। प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि नए पदाधिकारियों को प्रेस क्लब की ओर से समुचित सहयोग प्रदान किया जाएगा। क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए दावा किया कि उनके नेतृत्व में यूनियन और ज्यादा मजबूत होगी तथा पत्रकार हितों की लड़ाई मुस्तैदी से लड़ेगी। निवर्तमान जिला अध्यक्ष बालकृष्ण शास्त्री ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग हेतु सभी का आभार जताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चैधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से पत्रकारों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने और उनके हितों की लड़ाई लड़ने के साथ ही प्रेस क्लब में यूनियन का समुचित प्रतिनिधित्व बनाने और यूनियन की गतिविधियों को बढ़ावा देने का वह हर संभव प्रयास करेंगे। नवनिर्वाचित महामंत्री सुनील पाल ने नई जिम्मेदारी देने के लिए सभी का आभार जताया। बेहतर कार्यकाल संपन्न होने पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष बालकृष्ण शास्त्री के साथ-साथ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी और क्लब में यूनियन की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे निदेशकों उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, वरिष्ठ सचिव राहुल वर्मा, मयूर सैनी,  प्रचार सचिव शिवांग अग्रवाल, कुमार दुष्यंत, कुमकुम शर्मा, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, संजीव शर्मा तथा नामित निदेशक गुलशन नैयर, सुभाष कपिल, एमएस नवाज और लव शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार नरेश गुप्ता, अवधेश शिवपुरी, अमर सिंह, शमशेर बहादुर बम, संदीप रावत, संदीप शर्मा, तनवीर अली, डा.धूम सिंह, आशीष मिश्रा, डॉक्टर प्रवेंद्र कुमार, जहांगीर मलिक, जोगिंदर सिंह मावी, विकास गर्ग, सुमित यश कल्याण, नितिन राणा, सचिन तिवारी, पुलकित शुक्ला, सचिन कुमार, सोमेश खत्री, तुषार गुप्ता, ओमप्रयास, रविंदर पाल सिंह, प्रमोद गिरी सहित यूनियन के कई सदस्य उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।