हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने आठ मई से बाजार नहीं खुलवाए जाने पर मुख्यमंत्री आवास पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। प्रैस को जारी बयान मे चैधरी ने कहा की डेढ़ साल से कोरोना के चलते व्यापार पूरी तरह ठप्प है। प्रदेश व्यापार मण्डल आर्थिक पैकेज, बिजली-पानी व स्कूल फीस माफी की माँग को लेकर धरने-प्रदर्शन तक कर चुका है। कई जनपदो मे पदाधिकारीयो के साथ नंगे पाव सत्याग्रह भी किए गए पर सरकार के कान पर जूं तक नही रेंग रही है। राहत देने के बजाए सरकार ने जनवरी में व्यापारियों पर मुकदमे दर्ज कर दिए। सरकार व्यापारियों की पीड़ा को सुनने को तैयार नही है। नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे वापसी की घोषणा की तो व्यापारियों में उम्मीद जागी कि सरकार व्यापारियो के हित में कुछ अच्छा निर्णय लेगी। लेकिन भाजपा के इशारे पर कुछ स्वयंभू व्यापारी नेता सरकार की चापलूसी करने के चक्कर मे व्यापारियों की आवाज को सरकार पहुंचने नहीं दे रहे हैं। चैधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने यदि आठ को भी बाजार खोलने का निर्णय नहीं लिया तो व्यापारियों की पीड़ा को सरकार तक पहुंचाने के लिए दस जून से मुख्यमंत्री आवास पर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। यदि तब भी सरकार नहीं जागी तो और बड़ा आन्दोलन करने से भी व्यापारी पीछे नहीं हटेंगे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment