Skip to main content

योग एवं अध्यात्म से सभी समस्याओं का समाधान सम्भवः साध्वी डाॅ. देवप्रिया

 

हरिद्वार। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के तृतीय दिवस की परिचर्चा वैदिक मन्त्रोचारण के साथ प्रारम्भ हुई। कार्यक्रम के आयोजन सचिव स्वामी परमार्थदेव ने मूर्धन्य विद्वानों का परिचय एवं स्वागत करने के साथ अधिक-से-अधिक प्रतिभागियों को इस ज्ञान-गंगा के माध्यम से जुड़ने की प्रेरणा दी। परिचर्चा के प्रथम सत्र को भारत स्वाभिमान संगठन की मुख्य महिला केन्द्रीय प्रभारी एवं पतंजलि विश्वविद्यालय की कुलानुशासिका डाॅ. साध्वी देवप्रिया ने सम्बोधित किया। उन्होंने उच्च-स्तरीय चेतना से सम्पन्न महापुरुषों महात्मा बुद्ध, अरविन्द, स्वामी दयानन्द, स्वामी विवेकानन्द से लेकर शून्य से शिखर तक की यात्रा करने वाले योग ऋषि स्वामी रामदेव के पुरुषार्थ का उदाहरण देते हुए अपने जीवन में योग व अध्यात्म का समावेश करने की प्रेरणा दी। हमारा जीवन शुचितापूर्ण हो, इसके लिए उन्होंने योग की शरण में आने हेतु प्रतिभागियों को अभिप्रेरित किया। पतंजलि वि.वि. के योग विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डाॅ0 निधीश यादव ने कर्म, कर्माशय की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए स्थूल एवं सूक्ष्म शरीर के वैज्ञानिक अन्तर्सम्बन्धों पर प्रकाश डाला। मनोविज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डाॅ. अभिषेक भारद्वाज ने अपने व्याख्यान में आत्मनिरीक्षण के महत्त्व को स्पष्ट करते हुए प्रतिभागियों से दैनिक जीवन में स्वाध्याय एवं सकारात्मक चिंतन करने का अनुरोध किया। इसी क्रम में डाॅ. निवेदिता ने कायाकल्प के लिए सी.बकथाॅर्न बेरी के अनुप्रयोग पर चर्चा की। योग विज्ञान विभाग की सहायक आचार्या डाॅ. आरती यादव ने विभिन्न रंगों का व्यक्तित्व पर पड़ने वाले प्रभाव की उपयोगी व्याख्या प्रस्तुत की। परिचर्चा के अन्तिम वक्ता के रूप में सत्वतोव संस्थान, फ्लोरिडा के अध्यक्ष डाॅ. डेविड बी वोल्फ ने अपना संबोधन देते हुए उपनिषद् के संदर्भ में योग-स्वानवेषण की अवधारणा की विषद् व्याख्या की। कार्यक्रम के मध्य में पतंजलि गुरुकुलम् के विद्यार्थियों द्वारा जटिल योगासनों की प्रस्तुति दी गई। तृतीय दिवस का संचालन योग विभाग के सहायक आचार्य डाॅ. निधीश यादव ने किया तथा स्वामी परमार्थदेव ने इस परिचर्चा का समापन शान्तिपाठ की दिव्य ध्वनि से किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।