Skip to main content

युवा कांग्रेस की सक्रियता से पार्टी मजबूत होगी-सतपाल ब्रह्मचारी

 


हरिद्वार। युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी ने कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारी मनोनीत किए हैं। महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी एवं जिला प्रभारी सुमित खन्ना ने नवगठित कार्यकारणी की घोषणा करते हुए बताया कि कार्यकारिणी में ओम चैधरी, दिव्यांश अग्रवाल, मलिक नोमान अंसारी, अनिल ठाकुर,नवाज अब्बासी उपाध्यक्ष, शुभम भारद्वाज, माधव बेदी, सचिन कश्यव, नितिन शर्मा, कन्हैया चंचल, धनीराम शर्मा, अमित राय महासचिव, महानगर सचिव पद पर मनीष सिंह, अमन भाटी, हिमांशु ठाकुर को सचिव मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। युवा कांग्रेस की सक्रियता से पार्टी मजबूत होगी। पार्टी के समर्पित सभी कार्यकर्ताओं पूरा सम्मान दिया जाएगा। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान उन्होंने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। उनके प्रयासों से शहर के सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिला। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से देश महंगाई व बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। रोजगार की आस लगाए बैठे युवा सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। युवा कांगे्रस के जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं। जिला प्रभारी सुमित खन्ना महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी ने कहा कि सभी पदाधिकारी जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करें। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस अहम भूमिका निभाएगी। पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की नीतियों से परेशान जनता 2022 में भाजपा को सबक सिखएगी। महानगर अध्यक्ष उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए नोमान अंसारी ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। इस अवसर पर अनिल चैधरी, नितिन यादव यदुवंशी, तरुण व्यास, दीपक पांडे, अमरदीप रोशन, नीरव साहू, नितिन तेश्वर, एकलव्य गोस्वामी, सनी मल्होत्रा, सतेंद्र बिष्ट, सचिन जॉन, पार्षद महावीर वशिष्ठ, ऋषभ वशिष्ठ, अमन शर्मा, शाहनवाज कुरैशी, चंद्रशेखर चैधरी, याज्ञिक वर्मा, करण सिंह राणा, प्रशांत शर्मा, शिवम गिरी, शिवम जोशी, अमनप्रीत सिंह, लकी महाजन, कैश खुराना, सुमित त्यागी, हिमांशु बहुगुणा, संजीव सहगल, अमित चंचल, पुनीत आहूजा, रिंकू महेंद्रु आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।