Skip to main content

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर दस हजार संतो का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा जायेगा-स्वामी आनन्द स्वरूप

 


हरिद्वार। शंकराचार्य परिषद के सर्वपति व शाम्भवी पीठाधीश्वर स्वामी आनन्द स्वरूप ने भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग की है। उत्तरी हरिद्वार स्थित शाम्भवी आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते स्वामी आनन्द स्वरूप ने कहा कि संविधान की मूल आत्मा उसकी प्रस्तावना होती है। आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा प्रस्तावना को बदलते हुए प्रस्तावना में सेक्युलर शब्द जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि है भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए जल्द ही 10 हजार संतों के हस्ताक्षर वाला एक ज्ञापन भारत के राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा। स्वामी आनंद स्वरूप ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग करते हुए कहा कि आजादी के समय जब भारत के दो टुकड़े हुए। धर्म केक आधार पर देश का बंटवारा हुआ। जिसके बाद इस्लामिक रिपब्लिक पाकिस्तान का गठन हुआ तो भारत हिंदू रिपब्लिक क्यों नहीं बना। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल के समय संविधान की प्रस्तावना में बदलाव करते हुए सेक्युलर शब्द जोड़ दिया। जिसको अब बदलने का समय आ चुका है। भारत सरकार को चाहिए कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। इस मांग को लेकर उनके द्वारा हरिद्वार से एक अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा। जिसके तहत 10 हजार संतों के हस्ताक्षरो वालों एक ज्ञापन राष्ट्रपति को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने मांग नहीं मानी तो एक लाख संतों को साथ लेकर दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के धारा 370 पर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह और कांग्रेस हमेशा से पाकिस्तान समर्थित रहे हैं। उन्होंने मांग की कि यदि कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 को पुनः बहाल करना चाहती है तो उसे इस अपने मेनिफेस्टो में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कर कड़ाई से इसका पालन सुनिश्चित कराना चाहिए। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।