हरिद्वार। नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने, दुष्कर्म व लैंगिक हमला करने के मामले में आरोपी अंकित की जमानत अर्जी अपर जिला जज,विशेष पॉक्सो कोर्ट जज अंजलि नौलियाल ने खारिज कर दी है। वहीं, दूसरे मामले में भी आरोपी युवक पारस पाल की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। शासकीय अधिवक्ता आदेश चन्द चैहान ने बताया कि 11 सितंबर 2020 में भगवानपुर क्षेत्र में आरोपी युवक पर पीड़ित नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने, दुष्कर्म व लैंगिक हमला करने का आरोप लगाया था। घटना के चार महीने के बाद पुलिस ने पीड़ित लड़की को आरोपी युवक के कब्जे से बरामद किया था। पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को आपबीती बताई थी। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी अंकित पुत्र सुशील निवासी ग्राम खुन्नरपुरसुगर मिल थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर यूपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व लैंगिक हमला करने का केस दर्ज कराया था। वहीं, रानीपुर क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म व लैंगिक हमला करने के आरोपी पारस पाल पुत्र रामकुमार की जमानत अर्जी भी निरस्त कर दी है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment