Skip to main content

अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर पतंजलि में संगोष्ठी आयोजित

 

हरिद्वार। योगऋषि स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण के पावन आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में संचालित पतंजलि विश्वविद्यालय के सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर गणमान्य वक्ताओं, शिक्षाविद्ों एवं श्रेष्ठ संन्यासियों का उद्बोधन प्राप्त हुआ। छठे दिवस की परिचर्चा का प्रारम्भ पतंजलि विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष प्रो0 वी0 के0 कटियार ने अपने संबोधन में स्वामी रामदेव द्वारा बताये गये विभिन्न प्राणायाम के वैज्ञानिक प्रभावों का वर्णन करते हुए श्वसन यांत्रिकी पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। विश्वस्तरीय पतंजलि अनुसंधान संस्थान के उपाध्यक्ष एवं वैज्ञानिक डाॅ. अनुराग ने कोविड-19 के वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में आयुर्वेद से आरोग्य विषय पर अनुसन्धानपरक विचार रखे। संगोष्ठी में आई.आई.टी. रूड़की के विद्वान् आचार्य डाॅ. रजत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में योग एवं अध्यात्म पर चर्चा करते हुए जीवन प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया। युवा संन्यासी एवं योग सप्ताह के आयोजन सचिव स्वामी परमार्थदेव ने उपनिषदों के विशेष संदर्भ में आत्मज्ञान की विषद् व्याख्या की एवं युवाओं को वैदिक संस्कृति को जानने एवं जीवन में उसके अनुप्रयोग हेतु अभिप्रेरित किया। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ के कुलपति प्रो0 ए.डी.एन. वाजपेयी ने युवाओं कोे ऋषि संस्कृति को समझाते हुए उन्हें शरीर व मन की प्रयोगशाला में आत्म-अनुसंधान करने का आह्वान किया। अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डाॅ. अंजू त्यागी ने स्वस्थ जीवन के लिए अध्यात्म विषय पर अपने विचार रखे। आयुर्वेद एवं मानव स्वास्थ्य विषय पर डाॅ. राजेश मिश्रा ने अपना प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की होनहार छात्रा कु. मैत्रेयी ने स्वरचित कविता सुनायी। शिवम एवं वरदान चैधरी ने ‘माँ भारती के खातिर तन-मन मेरा स्वदेशी’ गायन प्रस्तुत किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।