Skip to main content

सड़क निर्माण नही होने से नाराज कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने किया विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

 

हरिद्वार। नगर निगम के वार्ड 44, 45 में सड़क नहीं बनने से नाराज स्थानीय निवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बीजेपी विधायक आदेश चैहान के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगो का आरोप है कि पिछले दस वर्षों से सड़क नहीं बनी है। जिसके कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक के जनसमस्याओं पर ध्यान नहीं देने से वार्ड के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। विधायक आदेश चैहान विधानसभा क्षेत्र को संभाल नही पा रहे हैं। पूरा विधानसभा क्षेत्र समस्याओं से ग्रस्त है। विधायक निधि से भी क्षेत्र में विकाय कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए आदेश चैहान अपने दस वर्षो के कार्यकाल में त्रिमूर्ति नगर से लेकर ईदगाह तक सड़क का निर्माण नहीं करा पाए है। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी सडक में जरा सी बरसात में ही पानी भर जाता है। जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पार्षद जफर अब्बासी और श्रमिक नेता राजबीर सिंह चैहान ने कहा कि आदेश चैहान दो बार से लगातार विधायक चुने गए। लेकिन क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा पाए। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो विकास कार्यो को लेकर विधायक बहाना बनाते थे कि सरकार उनकी नहीं सुनती। अब उनकी अपनी पार्टी भाजपा की सरकार होने पर भी क्षेत्र की जनता विकास के लिए तरस रही है। युवा नेता अंकित चैधरी व जीतू चैधरी ने कहा कि विधायक आदेश चैहान के दस वर्षो के कार्यकाल में क्षेत्र विकास के मामले में पूरी तरह पिछड़ गया है। बार बार मांग करने के बावजूद विधायक सड़क तक नही बनवा पाए। त्रिमूर्ति नगर से पीएसी छावनी तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क की दुर्दशा से क्षेत्र की जनता बहुत परेशान है। मेयर प्रतिनिधि संगम शर्मा व नावेज अंसारी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार होने के बावजूद विधायक क्षेत्र का विकास नहीं करा पाए। पूरा विधानसभा क्षेत्र विकास के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा कि सुभाष नगर में जलभराव की समस्या का समाधान भी आज तक विधायक नहीं करा पाए हैं। त्रिमूर्ति नगर, ईदगाह, पीएसी मार्ग की हालत बद से बदतर हो चुकी है। प्रदर्शन करने वालों में युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवि बहादुर, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, पार्षद सुहेल कुरेशी, मेहरबान खान, तासिन, शशि, सीमा, राजेश्वरी, महिंद्र कौर, गीता, शबाना, लता पंवार, मनीषा, संतोष, वरुण बालियान, जगदीप असवाल, संगम शर्मा, नावेज अंसारी, हाजी शाहबुद्दीन, दिलशाद मंसूरी, जाकिर अंसारी, अनीस कुरेशी, यामीन प्रधान, अमन अंसारी, सुमित भाटिया, सतेंद्र वर्मा, जगदीश असवाल, जाफिर अंसारी, शशिकांत शर्मा, सीमा, संतोष, अनीस कुरैशी, रईस अब्बासी, वरूण बालियान, डा.मेहरबान खान, नवाज अब्बासी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।