Skip to main content

बैरागी कैम्प में कोरोना नाशक महायज्ञ का समापन

हरिद्वार। देश दुनिया से वैश्विक महामारी कोरोना की समाप्ति हेतु बैरागी कैंप स्थित श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े में आयोजित किए जा रहे कोरोना नाशक महायज्ञ का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। एक माह तक चले महायज्ञ की पूर्णाहूति पर जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने कहा कि देश में धर्म स्थापना एवं कोरोना महामारी की समाप्ति हेतु आयोजित यज्ञ के प्रभाव से आमजन में धर्म का सकारात्मक प्रचार होगा और पूरी दुनिया को कोरोना महामारी से संपूर्ण विश्व को निजात मिलेगी। उन्होंने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि महामारी की समाप्ति हेतु अपने घरों में धार्मिक अनुष्ठान कर विश्व कल्याण की कामना करें। इस संकटकाल में मानवता का परिचय देते हुए पीड़ितों व जरूरतमंदों की अधिक से अधिक से मदद करें। अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि जब भी देश व समाज को किसी विपत्ती का सामना करना पड़ा। संत समाज ने आगे आकर पीड़ितों की मदद की है। यज्ञ के प्रभाव से पूरी दुनिया से महामारी का प्रकोप समाप्त होगा। यज्ञ से निकलने वाला पवित्र धुंआ जहां जहां आवरण बनाता है। वहां का संपूर्ण वातावरण सात्विक एवं भक्तिमय हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति से अनावश्य छेड़छाड़ की वजह से ही मानव जगत को आपदाओं व महामारी के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए पाश्चात्य संस्कृति का त्याग कर सात्विक जीवन अपनाते हुए प्रकृति का संरक्षण करें। चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानन्द महाराज ने कहा कि संतों के सानिध्य में किए जाने वाले धार्मिक अनुष्ठानों से देश की दिशा और दशा बदलती है। तमाम विषम परिस्थतियां समाप्त हो जाती हैं। सनातन धर्म में यज्ञ के माध्यम से लौकिक सुख समृद्धि बढ़ाने की विज्ञान सम्मत परंपरा है। प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना महामारी के रूप में देश, दुनिया व समाज पर आए संकट को दूर करने के लिए संतों के सानिध्य में यज्ञ का आयोजन अवश्य करना चाहिए। यज्ञ के प्रभाव से जल्द से जल्द देश दुनिया को महामारी से मुक्ति मिलेगी और विश्व में खुशहाली व्याप्त होगी। इस अवसर पर महंत रामजी दास, बाबा हठयोगी, महंत दुर्गादास, महंत विष्णुदास, महंत प्रह्लाद दास, महंत बिहारी शरण, महंत नारायण दास पटवारी, महंत सूरज दास, महंत सुमित दास, महंत अंकित शरण, संत सेवक दास आदि संतजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में पधारे सभी संतों का समाजसेवी गौरव गोयल, मेघना गोयल व ओंकार जैन ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।