Skip to main content

आपातकाल की बरसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मनाया काला दिवस

 


हरिद्वार। 46 वर्ष पूर्व तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा देश में लगाए आपातकाल की बरसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान के नेतृत्व में चंद्राचार्य चैक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आपातकाल के दौरान 6 माह जेल में रहे रुड़की निवासी डा.चेतन दास सैनी को जगजीतपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा.जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि देश में आपातकाल की घोषणा के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देशवासियों के सभी मौलिक अधिकारों को निरस्त कर दिया था। प्रैस पर सेंसरशिप लगा दी गई। विपक्षी नेताओं को रातों-रात जेल में डाल दिया गया और उनके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए शारीरिक यातनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आवाजों को दबाकर देश को तानाशाही में बदलने का जो कुत्सित प्रयास तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने किया। देश आज भी उन काले दिनों को याद करते हुए सिहर उठता है। देश उन लाखों बलिदानों करने वालो को याद करता है। जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया और तानाशाही के विरुद्ध साहसिक लड़ाई लड़ी। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस इस कृत्य की निंदा करने के बजाय आज भी इस पर खेद तक नहीं जताती है। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी और आदेश सैनी ने कहा की सांसद के रूप में इंदिरा गांधी की अयोग्यता और आपातकाल की घोषणा 1971 के संसदीय चुनाव के दौरान इंदिरा गांधी ने रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से राज नारायण को हराया था। जिन्होंने बाद में इंदिरा गांधी पर चुनावी कदाचार का आरोप लगाते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिसके परिणाम स्वरूप आए फैसले से अपने आप को बचाने के लिए और अपनी सत्ता कायम रखने के लिए इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था और देश में लोकतंत्र के सभी स्तंभों को भी धराशाई कर दिया गया था। देश के अध्याय में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कुचलने का इससे खराब उदाहरण कोई नहीं हो सकता। आपातकाल के दौरान 6 माह तक जेल में रहे डा.चेतन दास सैनी को भाजपा जिला कार्यालय पर आमंत्रित कर उनका स्वागत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डा.चेतन सैनी ने अपने संस्मरण कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए। प्रर्दशन के दौरान जिला उपाध्यक्ष देशपाल रोड, डा.अंकित आर्य, अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलू राम प्रधान, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री डा.प्रदीप चैधरी, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, मोहित वर्मा, जिला आईटी प्रभारी सुशील रावत, सिद्धार्थ कौशिक, मीडिया प्रभारी धीरेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप मेहता, मंडल मंत्री निशा पुंडीर, संजय पुंडीर, मंडल कोषाध्यक्ष संजय पाल, मृदुला सिंघल, गुलफाम पीर, खलीक सलमानी, गुड्डू रोहिल्ला,आलोक चैहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।