हरिद्वार। आध्यात्मिक एवं सनातन संस्कृति का देश दुनिया में प्रचार प्रसार के साथ जरूरतमंदों की मदद कर रहे मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज को समाजसेवी डा.विशाल गर्ग ने फूलमाला पहनाकर स्वागत कर आशीर्वाद लिया। भेंटवार्ता के दौरान कालेज फीस माफ किए जाने का ज्ञापन भी सौंपा। समाजसेवी डा.विशाल गर्ग ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। कोरोना काल में जरूतमंदों को लगातार उनके द्वारा खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। सरकार को भी लगातार उनके द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में भी श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का विशेष योगदान है। विशाल गर्ग ने कहा कि सेवा के क्षेत्र में श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज की जितनी भी प्रशंसा की जाए, उतना कम है। गरीब, असहाय, निराश्रितों की मदद लगातार उनके द्वारा किया जाना। अन्य लोगों को भी प्रेरणा देने जैसा है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग के परिवारों के छात्र छात्राओं की फीस माफ की जाए। क्योंकि कोरोना काल में आर्थिक तंगी का सामना मध्यम वर्ग कर रहा है। आशीष जैन, शशांक शर्मा, स्पर्श लखेड़ा ने श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। संत समाज द्वारा कोरोना काल में निस्वार्थ सेवाभाव से अनेकों परिवारों को मदद भी पहुंचायी। उन्होंने भी एसएमजेएन कालेज में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की फीस माफी एवं समयावधि बढ़ाने की मांग की। भेंटवार्ता के दौरान श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने समाजसेवी विशाल गर्ग की प्रशसा करते हुए कहा कि डा.विशाल गर्ग भी लगातार कोरोना काल में पीड़ितों को मदद पहुंचाते रहे। समाजसेवा से ही अन्य लोगों को भी प्रेरित किया जा सकता है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment