Skip to main content

सड़क निर्माण प्रारम्भ कराये जाने के मौके पर नही बुलाये जाने पर कांग्रेसी पार्षद का हंगामा

 

हरिद्वार। वार्ड नंबर 4 व 5 मे स्थित रामगढ़ में सड़क निर्माण उद्घाटन में वार्ड 4 के कांग्रेसी पार्षद को नहीं बुलाए जाने पर पार्षद महावीर वशिष्ठ व कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रवि कश्यप के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उदघाट्न करने पहुचे नगर विधायक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सामने नारेबाजी कर विरोध जताया। पार्षद महावीर वशिष्ठ ने कहा कि रामगढ़ का अधिकांश क्षेत्र उनके वार्ड में आता है। रामगढ़ की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयास कर रहे हैं। समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से निरंतर पत्राचार भी कर रहे हैं। भाजपा की और से सड़क निर्माण का श्रेय लेने के लिए जल्दबाजी में उद्घाटन कार्यक्रम रख दिया गया। क्षेत्रीय पार्षद होने के नाते उन्हें भी आमंत्रित किया जाना चाहिए था। लेकिन उन्हें सूचना तक नहीं दी गई। जिससे समर्थकों व क्षेत्रीय जनता में नाराजगी है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि योजनाओं व निर्माण कार्यो का श्रेय लेने के लिए न तो मेयर को बुलाया जाता है ना ही क्षेत्रीय पार्षद को। श्रेय लेने के लिए भाजपा विधायक व पदाधिकारी जल्दबाजी में उद्घाटन कर देते हैं। लेकिन कार्य में कोई समस्या होने पर पार्षद को इसका सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के साथ भाजपा द्वारा शुरू की गयी विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाने की अलोकतांत्रिक प्रथा का विरोध किया गया। यदि आगे भी मेयर व् स्थानीय पार्षदो की अनदेखी की गयी तो सड़कों पर उतरकर इसका विरोध किया जाएगा। इस महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव मिथिलेश गिल, राजेंद्र कुमार शर्मा, नीलम शर्मा, अनुज गुप्ता, गणेश दत्त, प्रशांत शर्मा, कुमारी अनु, शुभम जोशी, शिवम गिरी, इंद्र कुमार गौड़, पार्वती, देवश्री रतूड़ी, भूषण ध्यानी, भगवती ध्यानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।