Skip to main content

कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मांगो को लेकर किया थाली बजाकर प्रदर्शन

हरिद्वार। लंबे समय से लंबित कर्मचारियों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने थाली बजाकर विरोध जताया। नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने तीन दिन पूर्व मेयर व नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर वर्ष 2020 में दिए गए ज्ञापन एवं उस पर हुई वार्ता में हुए निष्कर्ष पर कोई ठोस कार्रवाई ना होने के कारण 3 दिन का समय देते हुए चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी थी। शनिवार को आंदोलन की शुरुआत करते हुए पहले चरण में संयुक्त मोर्चा नेताओं ने यूनियन कार्यालय से नगर आयुक्त कार्यालय तक थाली बजाते हुए प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त कार्यालय पर सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के नेता सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, आत्माराम बेनीवाल, सुनील राजौर, दिनेश लखेड़ा, प्रवीण तेशवर ने कहा कि आंदोलन के पहले चरण में थाली बजाकर सोए हुए निगम प्रशासन को जगाने का प्रयास किया गया है। सुरेंद्र तेश्वर ने कहा कि पूर्व में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर निगम प्रशासन के साथ हुई  वार्ता में जो सहमति बनी है। उसे लागू किया जाए। ठेका प्रथा समाप्त की जाए तथा वर्षो से काम कर रहे संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। यदि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा। सुरेंद्र तेश्वर व राजेंद्र श्रमिक ने बताया कि प्रदर्शन के बाद नगर आयुक्त ने मोर्चा नेताओं के साथ वार्ता के दौरान नगर आयुक्त ने स्थानीय स्तर पर हल होने वाली समस्याओं के निराकरण के आदेश तथा शासन स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए रिमांइडर भेजने का आश्वासन दिया है। नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद आंदोलन को कुछ समय के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।  प्रदर्शन में इंदर सिंह रावत, अशोक ढिंगान, अखिलेश शर्मा, सुधाकर भट्ट, दिनेश कांडपाल, पथ प्रकाश कर्मचारी प्रमोद कुमार, नीरज बागड़ी, अभिनव, अशोक मामा, अशोक हवलदार, सलेकचंद, लक्ष्मीचंद, राजेश खन्ना, सुभाष खैरवाल, कुशल पाल, बलराम चुटेला, अजय कुमार, घनश्याम, सोनी, कुलदीप, दीपक, लोकेश चुटेला, बंटी चंचल, राजेश खैरवाल, सतीश, गोवर्धन, मोतीराम, काजल, लोकेश चंचल, प्रमोद बिरला आदि ने भाग लिया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।