Skip to main content

उत्तराखण्ड सरकार की सद्बुद्धि के लिए व्यापारियों ने किया हवन यज्ञ


 हरिद्वार। सामाजिक कार्यकर्ता व महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने शालिग्राम घाट पर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पंडित प्रकाश चंद भट्ट की उपस्तिथि में सरकार की सदबुद्धि के लिए हवन किया और दुकाने खोलने की अनुमति एवं व्यापारियों को आर्थिक पैकेज देने की मांग की। सुनील सेठी ने कहा कि कोरोना महामारी शुरू होने के बाद किए गए लाॅकडाउन में व्यापारियों ने सरकार को पूरा सहयोग दिया। पहले दौर के लंबे लाॅकडाउन के बाद से ही आर्थिक दिक्कतों में घिरे व्यापारियों मदद के लिए धरने, प्रदर्शन, ज्ञापन सब कुछ किया। लेकिन सरकार ने कोई मदद नहीं की। कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम होने पर भी दुकानें खोलने की अनुमति की अनुमति ना देकर सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। व्यापारियों के लगातार विरोध के बावजूद हठधर्मिता पर उतारू सरकार व्यापारियों को न तो कोई राहत दे रही है न ही दुकानें खोलने की अनुमित दे रही है। ऐसी सरकार को व्यापारी सबक जरूर सिखाएंगे। सेठी ने कहा कि सरकार व्यापारियों से केवल लेना जानती है। जब व्यापारियों को राहत देने का समय आया है तो सरकार नदारद है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार सभी व्यापारियों का बीमा कराए। जिसके तहत आपदा में व्यापारियो को मुआवजा मिल सके। सभी व्यापारी मां गंगा से प्रार्थना करते हैं कि सरकार को सद्बुद्धि दे। यदि सरकार अगर अब भी नही जागी तो लाॅकडाउन के बाद बड़ा आंदोलन  चलाया जाएगा। इस अवसर पर खड़खडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा, विनोद कुमार, अमित कमती, एसएन तिवारी, योगेश अरोड़ा, रवि प्रकाश, टीटू सुखीजा आदि व्यापारी शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।