हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। बैठक में हरिद्वार में निवास करने वाले प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाजपा जिला कार्यालय से बैठक में जुड़कर प्रतिभाग किया। बैठक प्रदेश भाजपा मुख्यालय देहरादून से किया गया। बैठक शुरू होने से पूर्व कोरोना संकटकाल में दिवंगत पुण्यात्माओं की शांति के लिए मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने की। इस दौरान बैठक को राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ,संगठन महामंत्री अजेय कुमार द्वारा पदाधिकारियों को संबोधित किया गया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ,राजेंद्र भंडारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की आगामी होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए बूथ स्तर तक किस प्रकार से क्रियान्वयन किया जाना है, इसकी रचना बनाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीब कल्याण को केंद्रित करते हुए हाल ही में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय जिसके माध्यम से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी देशवासियों का टीकाकरण सरकार द्वारा मुफ्त में किया जाएगा एवं दीपावली तक 80 करोड़ देशवासियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत प्रतिमाह मुफ्त में राशन दिया जाएगा। 21 जून को योग दिवस, 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस, आपातकाल दिवस एवं जून के अंतिम रविवार को होने वाली मन की बात कार्यक्रम के अतिरिक्त जिला एवं मंडल कार्यसमिति समय से कराने के निर्देश दिए गए। कार्यसमिति में जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चैहान, महामंत्री विकास तिवारी,आदेश सैनी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, शोभाराम प्रजापति ,ओमप्रकाश जमदग्नि ,सुशील त्यागी, श्यामवीर सैनी,पवन तोमर, ललित मोहन अग्रवाल ,मास्टर नागेंद्र कुमार, श्रीमती कमला जोशी, सुभाष चंद्रा ,जेपी शर्मा ,डॉ हर्ष कुमार दौलत उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment