हरिद्वार। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ट्रेड यूनियन के 21वें स्थापना दिवस पर गढ़वाल मंडल अध्यक्ष प्रिंस लोहट के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। अध्यक्ष प्रिंस लोहट ने कहा कि सभी जिला एवं नगर संगठनों द्वारा सरकार के कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए संगठन का स्थापना दिवस सादगी के साथ मनाते हुए लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के साथ मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित किए। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार अपील करते हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए सफाई कर्मचारी देश एवं प्रदेश में कोरोना कंट्रोल में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की सेवाओं का सम्मान करते हुए सरकार को नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं अन्य निकायों में ठेका प्रथा समाप्त कर सभी कर्मचारियों को नियमित करना चाहिए। ठेका प्रथा के तहत बेहद मामूली वेतन पर काम कर रहे सफाई कर्मचारी परिवार का दैनिक खर्च भी मुश्किल से चला पा रहे हैं। नियमित किए जाने से उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा और वे बच्चों को शिक्षित कर सकेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप चनालिया, जिला महामंत्री विपिन घावरी, आकाश कुमार, जॉनी, मनीष, प्रभात, अमित कुमार, चंदन कुमार, दीपू, नीटू द्रविड़, अजय कुमार, संजय, अमरीश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment