हरिद्वार। पर्यावरण के संरक्षण में देश की शिक्षण संस्थाएं अहम भूमिका निभा रही है, यह कहना है देवभूमि ग्रुप्स ऑफ इंस्टीट्यूशन के शोध निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) आर.के. त्रिपाठी का। उन्होंने कहा कि आज के समय मे पर्यावरण संरक्षण ही नही अपितु कई गंभीर विषयों पर शिक्षण संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाएं अपने छात्रों और शिक्षकों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि अपने छात्रों में ऐसी रुचियों को विकसित करती है जो प्रकृति के संतुलन बनाये रखने में कारगर साबित होती है। प्रोफेसर त्रिपाठी ने कहा कि आज के दिन केवल पौधारोपण कर देने से हमारी पर्यावरण के प्रति नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन नही होगा बल्कि सतत प्रयास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज देश ही नही पूरे विश्व मे कई संस्थाएं, सरकारें इस ओर प्रयास कर रही है। इनके प्रयासों को तभी कारगर ओर निर्णायक हो सकता है जब हर एक व्यक्ति पर्यवर्णक प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी इमानदारी से करे। प्रोफेसर (डॉ.) आर.के. त्रिपाठी ने लोगों से आज के दिन शपथ लेने की अपील की ओर कहा कि हमें दुसरो को जागरूक करने से पूर्व खुद को प्रकृति के प्रति गंभीर बनाना है। प्रोफेसर त्रिपाठी ने बताया कि देवभूमि संस्थान अपनी इन्ही जिम्मेदारीयो का निर्वहन अलग-अलग माध्यमो से करती आ रही है। जिसमे देश समाज मे पर्यावरण संरक्षण का एक सकारात्मक संदेश दिया जा सके।
Comments
Post a Comment