हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर रानीपुर विधानसभा के टिहरी विस्थापित मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान मिठाई बाट कर उनके स्वस्थ और दीर्घायु की कामना की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता संजीव चैधरी ने कहा आज देश को राहुल गांधी जैसे युवा और कर्मठ नेता की जरूरत है देश की आजादी के बाद निरन्तर कांग्रेस पार्टी ने देश के आर्थिक व सामाजिक विकास को बढ़ाने का काम किया पर जब से देश मे भाजपा की सरकार बनी है पुरा देश परेशान है। किसान,मजदूर,व्यापारी से लेकर जवान तक सब आज अपने मूल अधिकारो तक के लिए आंदोलन कर रहे है। देश का आर्थिक विकास ठप्प सा हो गया है। जीडीपी आजादी के बाद सब से निचले स्तर पर पहुँच गई है। वही दूसरी ओर कोरोना काल को भी भाजपा नेताओ से आपदा को अवसर मे बदलने का कार्य किया है। हरिद्वार कुम्भ जैसे पवित्र आयोजन मे कोविड रिपोर्ट मे इतना बड़ा घोटाला इस बात की जीता जगता सबूत है। चैधरी ने कहा राहुल गांधी एक शिक्षित व हर विषय को गहराई से समझ कर कार्य करने वाले नेता है आज देश उनकी ओर आशा भरी नजर से देख रहा है। कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा की राहुल के नेतृत्व मे ही अब देश का भला हो सकता है देश को गड्डे मे डालने वाली भाजपा का राहुल गांधी विकल्प है और आज पुरा देश उनको प्रधानमंत्री बनते देखना चाहता है। हम सब भी उनके प्रधानमंत्री बनने तक सड़कों पर ही रहेंगे। बैठक में वरिष्ठ नेता सत्यंरायण शर्मा,श्रवण, अरविंद, पुष्पेंद्र गुप्ता,संजीव कुमार,सुरेश मखीजा,विजय,मिथिलेश वर्मा आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment