Skip to main content

महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर सभी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करे


 हरिद्वार। भूपतवाला स्थित सीताराम धाम में अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज का स्वागत किया गया। इस दौरान सीताराम धाम के अध्यक्ष महंत सूरजदास महाराज के नेतृत्व में सभी संत महापुरूषों ने श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज को फूलमाला व पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बाबा हठयोगी महाराज ने कहा कि वैष्णव अखाड़ों की गौरवशाली परंपरा विश्व विख्यात हैं। संत हमेशा ही अपने भक्तों को ज्ञान की प्रेरणा देकर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज एक विद्वान एवं तपस्वी संत हैं। जिनके नेतृत्व में श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़ा लगातार उन्नति की और अग्रसर हो रहा है। स्वामी ऋषिश्वरानन्द महाराज ने कहा कि संत परंपरा से ही पूरे विश्व में भारत की एक अलग पहचान है। कोरोना काल में भी संतों ने गरीब असहाय लोगों की बढ़चढ़ कर मदद की। श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज वैष्णव संतों के गौरव हैं। जो अखाड़े की परंपरांओं का निर्वहन करते हुए देश दुनिया में धर्म एवं संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। सीताराम धाम के अध्यक्ष महंत सूरजदास महाराज एवं महंत विष्णुदास महाराज ने कहा कि भक्तों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाले संत महापुरूष सदैव सभी लोगों में धर्म एवं संस्कृति का प्रचार प्रसार कर उन्हें उन्नति की और अग्रसर करते हैं। महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर सभी को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान प्रदान करना चाहिए। स्वामी आनन्द गिरी महाराज ने कहा कि जहां एक और पूरा विश्व कोरोना महामारी से त्रस्त है। वहीं भारत के संत महापुरूष पूरे विश्व को धर्म का सकारात्मक संदेश प्रदान कर रहे हैं। जिससे मानव जाति का मनोबल बढ़ रहा है। श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदैव परोपकार के लिए समर्पित रहने वाले संतों के सानिध्य में ही भक्तों का कल्याण संभव है। इस अवसर पर महंत रामजी दास, महंत गोविन्द दास, स्वामी आनन्द गिरी, डा.रामाप्रेमदास अयोध्या, महंत विष्णु दास, महंत रघुवीर दास, महंत दुर्गादास, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत प्रेमदास, महंत नारायण दास पटवारी, महंत अंकित शरण आदि संत जन मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।