हरिद्वार। बाजार खोलने की मांग कर रहे व्यापारियों पर मुकद्मे दर्ज किए जाने पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने रोष प्रकट करते मुकद्मे वापस नहीं लिए जाने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रैस को जारी बयान में संजय अग्रवाल ने कह कि कोवडि क्रफ्यू के चलते बाजार लगभग 2 माह से बंद हैं। बाजार बंद होने से कामकाज ठप्प है। व्यापारियों के सामने घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। छोटे व्यापारी परिवार के लिए एक समय का भोजन भी नहीं जुटा पा रहे हैं। संजय अग्रवाल ने कहा कि कोरोना समाप्ति की ओर है। जनपद में केस लगभग ना के बराबर है। ऐसे में सरकार को अपने स्तर पर कोविड गाइडलाइन के अनुसार बाजार खुलवाने चाहिए। लेकिन सरकार व्यापारियों को कोई राहत देने को तैयार नही है। सरकार से कोई राहत नहीं मिलने पर मजबूरी में व्यापारी सड़कों पर आकर बाजार खोलने की मांग कर रहे हैं तो उन पर मुकद्मे दर्ज किए जा रहे हैं। सरकार हिटलर शाही दिखाकर व्यापारियों को डराना चाहती है। अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल में अनेक संस्थाएं गरीबों की मदद कर रही हैं। जबकि मदद सरकार को करनी चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में सरकार को तमाम लघु व्यापारियों तथा दुकानदारों की सहायता करनी चाहिए तथा अपना पूरा सहयोग व्यापारियों को देना चाहिए। परंतु सरकार व्यापारियों के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार कर रही है। प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल, महापौर अनिता शर्मा, प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने भी व्यापारियों पर दर्ज मुकद्मे वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment