Skip to main content

पेड़ पौधों के संरक्षण संवर्धन के लिए सभी को आगे आना चाहिए। -महंत निर्मल दास


 हरिद्वार। श्री विष्णु धाम आश्रम के अध्यक्ष महंत निर्मल दास महाराज के तत्वाधान में संतो ने भूपतवाला स्थित स्वामी नारायण घाट पर पौधारोपण किया। पौधारोपण के दौरान नीम, जामुन, पीपल और आम के वृक्ष लगाए गए। इस दौरान महंत निर्मल दास महाराज ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। पेड़ पौधों के संरक्षण संवर्धन के लिए सभी को आगे आना चाहिए। वर्तमान समय में बढ़ती जनसंख्या के कारण जंगलों के कटान से पेड़ पौधों की संख्या लगातार घट रही है और प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। पेड़ हमें प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और मानव जीवन का आधार ऑक्सीजन के कारण ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में पेड़ पौधे अवश्य लगाने चाहिए। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी के चलते अनेकों लोगों ने अपनी जान गवाई है। इससे संपूर्ण मानव जाति को सबक लेते हुए प्रकृति के संरक्षण संवर्धन में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। स्वामी आनंद स्वरूप दास महाराज ने कहा कि स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। मानव व समाज हित में हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर उसका संरक्षण करें। पेड़ पौधों से जहां पर्यावरण शुद्ध होता है, वहीं मानव की आर्थिक उन्नति में भी पेड़ पौधे सहायक हैं। युवा भारत साधु समाज के महामंत्री स्वामी रवि देव शास्त्री महाराज ने कहा कि मनुष्य का जीवन पूरी तरह प्रकृति पर ही निर्भर है। अनंत काल से प्रकृति हमारी सहचरी रही है। हम अपनी आवश्यकता की लगभग सभी चीजें प्रकृति से प्राप्त करते हैं। इसलिए सभी को जागरूक होकर प्रकृति के प्रति अपना प्रेम और स्नेह दिखाते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की आवश्यकता है। स्वामी गिरिशानंद महाराज ने कहा कि आवश्यकता से अधिक प्रकृति का दोहन आपदाओं को निमंत्रण देता है। सरकार को बड़े स्तर पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के संवर्धन के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। साथ ही वृहद स्तर पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करनी चाहिए तभी प्रकृति का संरक्षण संवर्धन संभव है। इस अवसर पर सागर स्वामी, स्वामी हरिहरानंद, महंत दिनेश दास, पार्षद योगेश भगत, महंत शिवानंद, महंत सूरजदास, महंत सुमित दास आदि संतजन उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।