Skip to main content

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार,महॅगाई,महिला उत्पीड़न चरम पर-डाॅ0संजय पालीवाल


 हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा के संयोजन में दर्जनों युवा भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। शिवालिक नगर स्थित महेश प्रताप राणा के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते युवाओं का उससे मोहभंग हो रहा है। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। महिलाओं के प्रति अत्याचारों में बढ़ोतरी हुई है। परेशान जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सरकारी संस्थानों को बेचा जा रहा है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। पार्टी में युवाओं को पूरी भागीदारी दी जाएगी। ब्लाॅक अध्यक्ष गुलबीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस में ही सभी वर्गो के हित सुरक्षित हैं। अशोक उपाध्याय व सत्येंद्र वर्मा ने कहा कि युवा लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। महेश प्रताप राणा ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। रोजगार की तलाश में प्रदेश के युवाओं का पलायन बढ़ा है। कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं के हितों को सुरक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर श्रमिक नेता भाई विकास सिंह, मेहर सिंह चीफ साहब, मनीराम बागडी, पीएल कपिल, सीपी सिंह, कमल जीत रोहिल्ला, आकाश बिरला, एए खान, जान मुहम्मद अंसारी, कपिल रोहिल्ला, मोहन राणा, योगेन्द्र राणा, आरएम अस्थाना, यूएन सिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष नीतिश कुमार, अमित तेजियान, सुखबीर शास्त्री, डा.सरीन, राजेन्द्र कुमार, सुरेश शर्मा, प्रीतम बर्मन, अखिलेश मिश्रा, ओम मलिक आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो मे राहुल राय, आर्यन वर्मा, लक्ष्य पटेल, अभिषेक, सोनू, आशिश, राज, दीपक, शिवम, धर्मेन्द्र, आशिश वर्मा, अमित सिंह, सुमित सिंह, हर्षित शर्मा, अभिषेक रावत, चन्दन, सौरभ, सुमित, सूरज, विकास, विशाल ,राजकुमार, शुभम सैनी, विशाल गौड, सुरेश, आदित्य, बंटी भारतीय, अविनाश कुमार, शंकर, दुर्गेश, रिकू, धर्मेन्द्र गुप्ता, विकास कुमार, विनित सिंह, मुकेश, सुरेन्द्र, विशाल, दिव्यम, मुकुल, जैदी, मोहित, हैरी शर्मा, हर्ष शर्मा, सागर गडरिया, शुभम पाठक, सायन कुमार, राघव, वंश ठाकुर, आकाश कुमार, अरूण कुमार, अनिल शर्मा, अंकुश कुमार, दीपू कुमार, शिवम शुक्ला, रिषभ, राजेन्द्र कुमार, मोनटू, अभिषेक कश्यप, अखंड सिंह, रवि कुमार, युवराज सिंह, सतीश यादव, गुरमीत सिंह, सुनील यादव, अमन तिवारी, विरेन्द्र, नवीन कुमार, विनोद सिंह, बिजेंद्र सिंह, राम प्रसाद, रत्न यादव, मैनपाल, मुकुंद, मंजीत सिंह, ललित कुमार, संतोष कुमार, राजीव रंजन, रघुवीर सिंह, महेंद्र सिंह, पंकज कुमार, सोहन सिंह, सुखबीर यादव, विक्रम सिंह, दिनेश कुमार,,संदीप कुमार, राम कुमार, नीरज कुमार, रंजीत कुमार, मनोज कुमार, मनमोहन सिंह, राजकुमार, सिद्धांत, मनीष, गोपाल सिंह, अंकुश त्यागी, तेजेन्द्र, मानव, नरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।