Skip to main content

प्रभारी प्राचार्य की गिरफ्रतारी के बाद कुछ और गिरफ्रतारियाॅ होगी-प्रो0निगमालंकार

 हरिद्वार। श्रद्वानंद वैदिक शोध संस्थान,गुरूकुल काॅगड़ी समविवि के अध्यक्ष एवं श्रीभगवान दास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व चेयरमैन और प्रोफेसर सत्यदेव निगमालंकार ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि प्राचार्य निरंजन मिश्र की गिरफ्तारी प्रकरण जांच की जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई अन्य और आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी। प्रभारी प्राचार्य की गिरफ्रतारी के विरोध में जारी छात्रों के आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि संस्कृत के छात्रों को गुमराह कर धरने पर बैठाया गया, जो सरासर गलत है। बुधवार को प्रेस क्लब में वार्ता करते हुए सत्यदेव निगमालंकार ने कहा कि संस्कृत महाविद्यालय के मामले में प्रभारी प्राचार्य निरंजन मिश्र की गिरफ्तारी के बाद हरिद्वार में संस्कृत छात्रों का आंदोलन जारी है। महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश और पुलिस प्रशासन के खिलाफ छात्र आंदोलनरत हैं। श्री भगवान दास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व चेयरमैन सत्यदेव निगमालंकार ने कहा कि वह इस संस्था के पूर्व चेयरमैन रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में नियुक्तियों को लेकर भी बड़ा खेल किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में एक शिक्षक की फर्जी नियुक्ति हुई है। उसी शिक्षक के रिश्तेदार को भर्ती कराने के लिए वर्ष 2018 में भर्ती निकाली गई थी। उन्होंने कहा कि मामले में कई अन्य और आरोपी नामजद हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सबके सामने मामला खुलकर आ जाएगा। आरोप लगाया कि उक्त महाविद्यालय प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम हरिद्वार की मातृसंस्था है और महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश बतौर प्रबंधक है,जो कि रिकार्ड में भी दर्शित है। लेकिन कुछ प्राध्यापक साजिश करके उनको खारिज करने का प्रयास कर रहे है। वही दूसरी ओर प्रभारी प्राचार्य डा. निरंजन मिश्र की गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों ने बुधवार को भी धरना प्रदर्शन किया। धरने में उपस्थित सभी लोगों ने महाविद्यालय को बचाने हेतु महाविद्यालय भवन के बाहर मानव श्रृंखला बनाई। इस अवसर पर मुकुल पाण्डे, नरेश पोखरियाल, लक्ष्मण रिजाल, सुनील गहतोड़ी,लक्ष्मण कुकरेती, दीक्षित दुर्गापाल, ज्योति चैधरी, सौरभ जोशी, आशीष जोशी, सतीश पनेरू, नवीन प्रसाद, दीपक पाण्डे, दीपक सेमवाल, कमल गहतोड़ी आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।