हरिद्वार। केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग सुरक्षित हैं। कोविड-19 के कारण माहौल खराब हुआ था। धीरे-धीरे सब सामान्य हो रहा है। रोजगार के अवसर भी मिलने लगेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री रविवार को बहादराबाद स्थित अत्मलपुर बोंगला में मंडल कार्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। कोरोना कॉल में जन सामान्य को राशन मुहैया कराने, किसानों सहित विभिन्न वर्गों को आर्थिक सहायता देने का कार्य भी किया जा रहा है। साथ ही विकास कार्य लगातार जारी है। ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सेवा ही संगठन पार्ट 2 में विषम परिस्थितियों में भी कार्यकर्ता अपनी सेवा प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं। इस दौरान सुशील चैहान, विकास तिवारी, राकेश राजपूत, मंडल अध्यक्ष चन्दन चैहान, हितेश चैहान महामंत्री, मंडल अध्यक्ष अनुसूचितजाति राजबीर सिंह कलानिया, प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आदि मौजूद थे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment