Skip to main content

महॅगाई,बेरोजगारी,महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेसियों का पैदल मार्च


 हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी व मेयर अनीता शर्मा की अगुवाई में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुल जटवाड़ा से रेल पुलिस चैकी तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। मार्च में बड़ी संख्या में युवा व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद महंगाई चरम पहुंच गई है। जनता के तमाम विरोध के बावजूद सरकार महंगाई पर नियंत्रण नही कर रही है। पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतें आमजन की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। जनता बेहाल है लेकिन प्रधानमंत्री और उनके सहयोगी आंख बंद करके देश चला रहे हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि देश को अडानी अंबानी जैसे पूंजीपति चला रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी पूंजीपतियोें के हाथ की कठपुतली बने हुए हैं। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि महंगाई ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। देश व प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। भाजपा के विधायक व पदाधिकारी महिलाओं का शोषण कर रहे हैं। महिलाओं के शोषण पर सरकार आंख बंद करे बैठी है। पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी, महापौर प्रतिनिधि अशोक शर्मा व पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार में तमाम कारखाने बंद हो गए हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। बेरोजगारी व महंगाई के चलते गरीबों के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं का शोषण कर रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीपी सिंह व एससी विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि कुंभ मेले में हुए आरटीपीसीआर टेस्ट घोटाले के दोषियों को बचाने के लिए जांच में लीपापोती शुरू हो गई है। इस अवसर पर चै.बलजीत सिंह, हाजी रफी खान, कैलाश प्रधान, ब्लाक प्रमुख प्रियव्रत, प्रदेश महासचिव सतीश कुमार, नवेज अंसारी, एससी विभाग के अध्यक्ष सुनील सिंह, पार्षद शाहबुद्दीन, पार्षद सुहैल कुरैशी, पार्षद तासीन अंसारी, पार्षद इसरार अहमद, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद मेहरबान खान, शाहनवाज कुरेशी, आकाश बिरला, शिव कुमार जोशी, जितेन्द्र सिंह, जगदीप असवाल, मनोज जाटव,राजीव गौड़, सतेंद्र बिष्ट, नीलम शर्मा, ललिता तनेजा, रोशन कालियान, डा.दिनेश पुंडीर, शुभम जोशी, सनी मल्होत्रा, अनीस कुरैशी, रिजवान कुरैशी, मुन्ना मास्टर, मनोज गिरी, विजय ठाकुर, राजेश चैहान, हरजीत सिंह, वसीम सलमानी, नकुल माहेश्वरी, रईस अहमद, त्रिपाल शर्मा, बलराज दाबड़े, पराग चाकलान, इरफान कुरैशी आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।