हरिद्वार। प्रदेश के भाषा,गन्ना विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि रवासन नदी में झूला पुल के निर्माण का प्रस्ताव और कार्ययोजना तैयार की जा रही है। साथ ही नदी में चैकडैम का निर्माण शासन में जल्द ही स्वीकृत करा लिया जाएगा। जिससे क्षेत्र में कृषि सिंचाई का संकट समाप्त होगा। उन्होंने बुधवार को भोला सिंह नेगी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित भाजपा लालढांग मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जल्द ही श्यामपुर क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीचसी) के निर्माण की घोषणा करेंगे। कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचानें का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आदर्श मॉडल डिग्री कालेज का निर्माण जारी है। आगामी सितंबर माह से भवन की व्यवस्था कर एडमिशन शुरू कर शिक्षा पाठ्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चैहान ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि और योजनाओं के बारे जानकारी दी। उन्होंने मंडल के प्रत्येक कार्यकर्ता को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी करने को कहा। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है। कोरोना काल में सरकार ने नीतिगत कार्य कर लोगों की जान बचाने का प्रयास किया है। मंडल प्रभारी जितेंद्र चैहान ने कहा कि लालढांग क्षेत्र में सभी कार्यकर्ता सक्रिय हैं। सभी संगठन को मजबूत करते हुए बूथ लेवल पर कार्य करेंगे। पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं रहनी चाहिए जिससे आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव में भाजपा विजय हो। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, महामंत्री सुरेंद्र रावत, जगपाल ग्रेवाल, संजय सैनी, सीमा चैहान, सरिता अमोली, वर्जमोहन पोखरियाल, तारा सिंह, विनोद जोशी, कुलदीप चैधरी आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment