Skip to main content

किसान और मजदूर वर्ग के खिलाफ हैं सरकार की नीतियां-राजबीर सिंह चैहान

 


हरिद्वार। भेल मजदूर कल्याण परिषद-इंटक भेल के कार्यालय पर सम्पन्न हुए एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे श्रम कानूनों में परिवर्तन ,सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों विशेषतः भेल के निजीकरण के प्रयासों की भत्र्सना करते हुए इसके विरुद्ध संघर्ष का आह्वान किया गया। कायक्र्रम आयोजक इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष व अखिल भारतीय भेल इंटक फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री राजबीर सिंह चैहान ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे श्रम कानूनों में परिवर्तन व भेल जैसे सार्वजनिक संस्थान के निजीकरण के प्रयासों के परिणामस्वरूप कर्मचारियों पर पड़ने वाले दुष्परिणाम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज सरकार की नीतियां किसान ओर मजदूर वर्ग के खिलाफ है। यदि डट कर मुकाबला नही किया तो वर्षाे की मेहनत ओर कुर्बानियों की बदौलत मिले अधिकारों की बलि चढ़ जाएगी। आज मजदूर ओर किसान वर्ग को अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ने का समय है। सत्यम कम्पनी के आंदोलनरत मजदूर साथियो की मांगों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि इंटक लगातार सत्यम के श्रमिकों के आंदोलन में सहभागिता कर रहा है। प्रदेश सरकार ओर उसके नुमाइंदे विधायक यदि ये सोचते है कि उद्योगपतियों की जी हुजूरी कर मजदूरांे का दमन कर लेंगे तो ये उनकी भूल है। उन्होंने कहा कि अगर हम न चेते तो पीढि़यों के गुनाहगार कहलायेंगे। इसलिए मजदूर वर्ग को अपने अधिकारों को बचाने के लिए सड़कों पर आने से भी परहेज नही करना चाहिये।। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अथिति इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओर पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने इंटक संगठन की कार्यनीति व उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन अपने उदभव कॉल से ही मजदूर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता आ रहा है। इंटक आज 3.40 करोड़ सदस्य संख्या के साथ देश का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी.संजीवा रेड्डी जी के नेतृत्व में इंटक पूरे देश मे मजदूर हितों के लिए लड़ रहा है। सरकार की किसान,मजदूर विरोधी नीतियों पर बात करते हुए उन्होंने इंटक कार्यकर्ताओ से इसके विरुद्ध संघर्ष का आह्वान किया। सम्मेलन में एक सात सूत्रीय मांग पत्र पारित कर राष्ट्रपति को भेजा गया। सभा को इंटक प्रदेश महासचिव एपी. अमोली, प्रदेश यूथ इंटक अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर, इंटक जिला जिलाध्यक्ष भगत सिंह, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि बहादुर, अमरदीप रोशन, तेलूराम प्रधान, रुड़की रोडवेज से जगदीश बहुगुणा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में रोशन लाल, सुकर्म पाल, मुकेश कुमार सचिन चैहान, दीपचंद, मंजूर खान, श्याम कुमार शर्मा, अश्विनी चैहान, अमित चैहान, मनोज यादव, संजय बिष्ट, रविन्द्र चैहान, मुकेश शर्मा, राजेश बिष्ट, रितेश गौर, पंकज कुमार, मुकेश कुमार, संदीप चैहान, विनोद चैहान, रेशु चैहान, आशुतोष, इफ्तेखार अहसन, सुनील कुमार गुप्ता, संजय चैहान, विजय धीमान, श्रवण चैहान, सुनील कुमार, कृष्णपाल, अजय दीक्षित, आलोक साह, मनीष नामदेव, राजीव सैनी, संजय शर्मा आदि प्रमुखा रूप से उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।