हरिद्वार। धर्मनगरी में अवैध निर्माणों की बाढ़ आ गयी है। शिकायतों के बावजूद यह सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। आम लोगों द्वारा अपनी रिहाईश के लिए दो कमरों का घर बनाए जाने पर नियमों कायदों का हवाला देकर तंग करने वाले एचआरडीए के अधिकारी बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बन रही बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर मौन साधे हुए हैं। कुंभकर्णी नींद सो रहे अधिकारी शिकायतों का भी संज्ञान लेना जरूरी नहीं समझते। कुंभकर्णी नींद में सो रहे अधिकारी जब तक जागेंगे तब तक शहर का अधिकांश हिस्सा अवैध निर्माण की भेंट चढ़ चुका होगा। अधिकारियों की लापरवाही के चलते अवैध निर्माण करने वालों के हौसलें इतने बुलंद हैं कि गंगा तट से दौ सौ मीटर की परिधि में निर्माण पर रोक संबंधी कानून को भी मानने को तैयार नहीं है। कानून का उल्लंघन कर धड़ल्ले से गंगा की सीमा में निर्माण किए जा रहे हैं। हाल ही में जारी शासनादेश में गंगा की सीमा में कहीं भी दौ सौ मीटर के दायरे में निर्माण रोक लगायी गयी है। बावजूद इसके भूमाफिया नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिस पर विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए हैं। अधिकारियों की चुप्पी की वजह से अवैध निर्माण को बढावा मिल रहा है। अवैध निर्माण के प्रति जागरूक लोग परेशान हैं कि शिकायत करें तो किससे करें। यही कारण है कि अवैध निर्माण करने वालों के मन से कानून का भय पूरी तरह खत्म हो गया है और वे आसानी से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में गंगा तट के करीब हो रहे कई निर्माण की शिकायत एचआरडीए अधिकारियों से की गयी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से शिकायतकर्ता निराश हो रहे हैं।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment