हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में फैक्ट्री परिसर में बस की चपेट में आने से महिला कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। पुलिस के अनुसार महिला श्रमिक जग रोशनी 45 वर्ष पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी भट्टीपुर पदार्था स्थित एक नामी फैक्ट्री में कार्य करती थी। रोज की तरह सोमवार को जग रोशनी फैक्ट्री में कार्य करने पहुंची थी। फैक्ट्री के अंदर श्रमिकों को लाने-लेजाने वाली बस श्रमिकों को छोड़कर वापस जाने लगी तो अचानक महिला बस की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि बस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। फैक्ट्री कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। चैकी प्रभारी चरण सिंह चैहान ने बताया बस की चपेट में आने से जग रोशनी की मौत हुई है। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment