हरिद्वार। युवा कांग्रेस के लिए आयोजित युवा क्रांति बुनियादी प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन रविवार को उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय ने शिरकत की। उनके साथ मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन और अन्य कांग्रेसियों ने ट्रेनिंग कैंप में चुनाव से संबंधित बारीकियों के बारे में बताया। सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और उत्तराखंड की जनता बीजेपी सरकार से त्रस्त है। अब वह मन बना चुकी है कि कांग्रेस को सत्ता में लाना है। कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश की ताकत है और आने वाला समय उनका है। इस मौके पर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सीताराम लम्बा, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, सतपाल ब्रह्मचारी, वीरेंदर रावत, आयेन्द्र शर्मा, डॉ. संजय पालीवाल, विजय सारस्वत, वैभव वालिया, प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या, प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर, रवि बहादुर, सुमित खन्ना, नीतू बिष्ट, श्रुति लखेड़ा, सोफिया नाज, कृति जोशी, केके शास्त्री, राजीव चैधरी, महरूफ सलमानी, हिमांशु बहुगुणा, नितिन तेश्वर, सचिन चैधरी, नीटू चैधरी, आकाश भाटी, अकरम, इरफान, राव बिलावर, नाजिम प्रधान, राहुल प्रताप लक्की, संदीप चमोली आदि शामिल रहे। युवा कांग्रेस के शिविर में युवाओं को बूथ मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और कांग्रेस के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment